False

क्या टाटा मोटर्स ने कैब-ई के नाम से एक कैब सेवा शुरू की है?

सोशल मीडिया पर टाटा मोटर्स के सम्बन्ध में एक टैक्सी सर्विस को लेकर एक मैसेज वायरल होता दिख रहा है | इस पोस्ट के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि टाटा मोटर्स कंपनी ने मुंबई और पुणे में एक नई टैक्सी सर्विस शुरू की है जो ओला और उबर से कई गुण बेहतर है | इस टैक्सी सर्विस का नाम “कैब-ई” है | साथ ही कहा गया है कि टाटा हमेशा मुश्किल वक़्त में देश वासियों की मदद से लिए सुविधाएँ लेकर आता है | इस पोस्ट में “कैब-ई” के एप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्लेस्टोर का लिंक भी दिया गया है | 

इस मैसेज को फैक्ट क्रेसेंडो के आधिकारिक फैक्ट लाइन नंबर 9049053770 पर सत्यता जांचने के लिए भी भेजा गया है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुवात हमने वायरल मैसेज के साथ संग्लित लिंक पर क्लिक करने से की, जिससे हम गूगल के प्लेस्टोर के पेज पर पहुंचे | प्लेस्टोर में यह ऐप “कैब-ई” के नाम से उपलब्ध मिला | इस ऐप के विवरण में लिखा गया है कि, “CAB-EEZ इन्फ्रा टेक प्राइवेट लि.” एक टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म ऑपरेटर है जो कैब मैनेजरों को इंट्रा सिटी और इंटर सिटी यातायत और किराये पर कार लेने के जैसी टैक्सी सेवाओं की सेवाओं के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म देता है |” इसमें कही भी टाटा मोटर्स का उल्लेख नही किया गया है |

तद्पश्चात हमने कैब-ई की वेबसाइट पर इस कंपनी के बारें में और खोज की, जहां हमने पाया कि कंपनी टीम के सदस्य कुलदीप घोष (सीईओ और सह-संस्थापक), इंद्रनील चक्रवर्ती (सीओओ, सीएचआरओ, सह-संस्थापक) और नितिन शर्मा (सह-संस्थापक और सीईओ) हैं | इस वेबसाइट पर कैब-ई कंपनी के एसोसिएटेड पार्टनर्स का भी नाम देखा जा सकता है जिसमे कही भी टाटा मोटर्स का नाम नही लिखा हुआ है |

आर्काइव लिंक

तद्पश्चात फैक्ट क्रेसेंडो ने कैब-ई कंपनी के सह संस्थापक इन्द्रनील चक्रवर्ती से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि

 “सोशल मीडिया पर चल रहे दावे सरासर गलत है | कैब-ई मुंबई स्थित कंपनी है और हमने २०१९ में यह ऐप लांच किया था | फ़िलहाल हम मुंबई और पुणे में यह सर्विस दे रहे है | हमने कहीं भी यह उल्लेख नही किया है कि हम टाटा मोटर्स द्वारा खरीदे या शुरू की गई कंपनी है | हमने इस सन्दर्भ में हमारे फेसबुक अकाउंट पर एक स्पष्टीकरण भी जारी किया है |”

नीचे आप कैब-ई द्वारा प्रकाशित स्पष्टीकरण को देख सकते है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज गलत है | टाटा मोटर्स ने कैब-ई नामके कोई भी कैब सर्विस शुरू नही की है |

Title:क्या टाटा मोटर्स ने कैब-ई के नाम से एक कैब सेवा शुरू की है?

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

बांग्लादेश में बुजुर्ग मुस्लिम शख्स से बदसलूकी का वीडियो पश्चिम बंगाल का बताकर  वायरल…

एक रोते हुए बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर  तेजी से शेयर किया जा…

12 hours ago

पहलगाम आतंकी हमले में पकड़े गए आतंकवादी का नहीं है यह वीडियो, वायरल दावा भ्रामक…

अस्पताल के बेड पर लेटे हुए एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

16 hours ago

ये वीडियो सिंधु जल संधि रुकने के बाद पाकिस्तान में हुए  प्रदर्शन का नहीं है..  फेक दावा वायरल….

पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से स्थगित की गई सिंधु जल संधि को…

16 hours ago

पाकिस्तान ने चूड़ियाँ नहीं पहन रखी हैं वाला फारूक अब्दुल्ला का पुराना बयान, पहलगाम में आतंकी हमले से जोड़ कर वायरल…

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जोड़ कर फारूक अब्दुल्ला का ऐसा कोई बयान नहीं…

18 hours ago

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

4 days ago