Political

बर्फीले पहाड़ से गिरते गधे का यह वायरल वीडियो केदारनाथ का नहीं , पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का है….

केदारनाथ की यात्रा से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें कुछ लोगों के बीच खड़े एक गधे को बर्फ से ढके पहाड़ से फिसल कर गिरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये घटना केदारनाथ की है। जिसके लिए गधों पर सवार होकर केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- सही बात अगर चल नहीं सकती तो जाओ भी मत , केदारनाथ

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में अलग अलग की-वर्ड के साथ सर्च करना शुरु किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें ‘अकील भाई’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इसे 15 जून 2024 को अपलोड किया गया है। चैनल में प्रकाशित वीडियो में वायरल वीडियो को 26 मिनट पर देखा जा सकता है।

वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि वीडियो कश्मीर का है, जहां यात्रा के दौरान उन्हें एक खतरनाक तूफान का सामना करना पड़ा था।

वीडियो में एक आदमी बर्फ से ढकी पहाड़ियों को पार कर रहा है। उसके साथ कुछ लोग, भेड़-बकरियां और सामान ढोने वाले गधे भी हैं। इसी दौरान अचानक एक गधा फिसल कर गिर पड़ता है https://www.youtube.com/watch?v=t6E39zF_Yzk&t=1560s

ऐसा प्रतीत होता है ये वीडियो चैनल के क्रिएटर ‘अकील भाई’ द्वारा ही रिकॉर्ड किया गया है।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो की तस्वीर और हमें मिले चैनल के वीडियो की तस्वीर का विश्लेषण किया। जिससे ये साफ होता है कि वायरल वीडियो चैनल पर अपलोड वीडियो का ही हिस्सा है।

जांच में आगे हमने चैनल के अन्य वीडियो को भी चेक किया। जिससे हमें चैनल पर वायरल वीडियो के ठीक पहले शेयर किया गया अन्य एक वीडियो देखा। इसमें शख्स बताता है कि वो नीलम वैली के कुट्टन इलाके की एक पहाड़ी पर खड़ा है।पहाड़ों पर चलते हुए वो बबून घाटी की सबसे ऊंची चोटी पर जाएगा और फिर अगले दिन बर्फीले ग्लेशियर को पार करेगा। यात्रा के दौरान कई बार सामान ढो रहे गधे फिसलते हैं, और फिर उठ खड़े होते हैं।

इस वीडियो के आखिर में भी वो व्यक्ति बताता है कि अगले व्लॉग में वो बबून घाटी की चोटी पर जाएगा। इससे ये साफ होता है कि वायरल वीडियो भारत के कैदारनाथ का नहीं बल्कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की घाटियों का है। 

https://www.youtube.com/watch?v=iuFoShK4apE

निष्कर्ष- इस सारी जानकारी से यह स्पष्ट है कि, बर्फ से ढके पहाड़ से एक गधे के फिसलने का वायरल वीडियो केदारनाथ का नहीं बल्कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की घाटी का है। वीडियो को केदारनाथ तीर्थयात्रियों की जिम्मेदारी से जोड़ते हुए भ्रम फैलाया जा रहा है।

Title:बर्फीले पहाड़ से गिरते गधे का यह वायरल वीडियो केदारनाथ का नहीं , पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का है….

Written By: Sarita Samal

Result: Misleading

Recent Posts

भूस्खलन की चपेट से  बचते ट्रक का ये वीडियो हिमाचल प्रदेश का नहीं , दावा फर्जी….

हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। चंबा में भी हाल ही में…

21 hours ago

सांप्रदायिक  दावे के साथ महिला की पिटाई का यह वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स  को एक महिला…

2 days ago

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश के खिलाफ किसी भी  तरह की बातें नहीं कही, पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ‘गुंडाराज और कुशासन’ पर नीतीश कुमार के खिलाफ कोई…

3 days ago

खेत में मिले दो मृत शवों की एमपी की तस्वीर उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा से जोड़ कर वायरल…

एक दूसरे से लिपटे मिले दो शवों की तस्वीर उत्तरकाशी में आई आपदा की नहीं…

3 days ago

पिटाई के इस वीडियो का नहीं है डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कोई संबंध, दावा फर्जी….

हाल ही में 'ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन' के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सुप्रीमो…

3 days ago