False

क्या पाकिस्तान मे जाली भारतीय नोट छापने का लघु उद्योग चल रहा है ? जानिये सच |

२९ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘राजेश्वर तिवारी मुन्ना’ नामक एक यूजर द्वारा एक विडियो साझा किया गया है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है पाकिस्तान में लघु उद्योग ? कृपया इस वीडियो को सभी को अग्रेषित करें अन्यथा उस व्यक्ति के लिए इस मिशन की सफलता नहीं होगी जिसने चुपके से इस वीडियो को लिया है |

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि पकिस्तान मे जाली भारतीय नोट छापने का लघु उद्योग चल रहा है |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ARCHIVED LINK

संशोधन से पता चलता है कि…

इतने सारे जाली नोट छप रहें है और सिर्फ़ एक ही आदमी काम कर रहा है, साथ विडियो शूट होते वक्त वह कैमरे की तरफ देख रहा है, यह देखकर हमें विडियो की सत्यता पर संदेह हुआ | तो हमने सबसे पहले विडियो को ‘Frame-By-Frame’ देखा | इस संशोधन में हमें दो फ्रेम ऐसे मिले जिसमे हमें साफ़ दिखा कि नोट पर अंग्रेजी मे ‘Manoranjan Bank Of India’ और हिंदी में ‘भारतीय चिल्ड्रन बैंक’ लिखा है |

इस संशोधन से यह बात तो साफ़ हो गयी कि उपरोक्त पोस्ट मे दिखाया गया विडियो असली जाली नोट छपाई का नहीं बल्कि, ‘भारतीय चिल्ड्रन बैंक’ के नाम से बच्चों द्वारा खेलने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला नोट है |

फिर हमने गूगल मे ‘50 and 200 rupees children’s bank of india notes’ की वर्ड्स से जब ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

८ जनवरी २०१८ को VK News द्वारा youtube पर अपलोड एक विडियो में उपरोक्त पोस्ट वाले विडियो को दर्शाया गया है और कहा गया है कि यह विडियो नकली नोट छापने की फैक्ट्री नहीं बल्कि बच्चों के नोट छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस का विडियो है |

इस संशोधन से हमें ६ जनवरी २०१८ को प्रसारित ‘BoomLive’ की ख़बर मिली, जिसमे उन्होंने कहा है कि २०१७ से यह विडियो भ्रमित करने के लिए साझा किया जा रहा है |

कभी यह विडियो ‘बांग्लादेश’ के नाम से और कभी ‘पाकिस्तान’ के नाम से साझा हो रहा है | मगर यह विडियो भारत के एक प्रिंटिंग प्रेस का है |

इन संशोधन से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा लोगों को भ्रमित करने के लिए साझा किया जा रहा है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “पकिस्तान मे जाली भारतीय नोट छापने का लघु उद्योग चल रहा है |” ग़लत है | उपरोक्त पोस्ट मे साझा विडियो बच्चों के नोट छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस का है, नकली नोट छापने का नहीं |

Title:क्या पाकिस्तान मे जाली भारतीय नोट छापने का लघु उद्योग चल रहा है ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

16 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago