Social

सेना के एक जवान को ‘अपनी मां से मिलते हुए’ दिखाने वाला स्क्रिप्टेड वीडियो असली बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर सेना के एक जवान का अपनी मां से मिलने का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक महिला नारियल पानी बेच रही है। थोड़ी देर बाद मास्क पहने सेना का एक जवान दुकान में पहुँचता है और महिला को सैल्यूट करता है। महिला को तब तक पता नहीं होता कि वह उसका बेटा है। जैसे ही सेना का जवान अपना मास्क हटाता है, तो जवान की मां भावुक हो जाती है। पोस्ट में इस घटना को वास्तविक बताकर शेयर किया गया है। 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- यह विडिओ देखकर पहले आपको गर्व होगा.. फिर आँख भर आएंगी । माँ नारियल पानी बेचती हैं.. बेटा फौज मे है, अचानक मास्क लगाए बेटा दुकान पर आता है,ग्राहक की तरह माँ से नारियल पानी माँगता है, माँ की तन्मयता देखिए और फिर बेटे का माँ को सलाम देखिए। 

ट्विटरआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो की कुछ तस्वीरों को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो का ओरिजिनल वीडियो हमें एक फेसबुक पेज पर मिला। जिसे 12 नवंबर 2024 को फेसबुक पर अपलोड किया गया था। इसे अभिनेत्री संजना गलरानी ने अपलोड किया था। इस वीडियो का टाइटल था, “इस मां को सलाम..!”

पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में डिस्क्लेमर दिया गया है। डिस्क्लेमर में कहा गया था “देखने के लिए धन्यवाद! कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ पर स्क्रिप्टेड ड्रामा, पैरोडी और जागरूकता वीडियो हैं। ये लघु फ़िल्में केवल मनोरंजन और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए बनाई गई हैं। वीडियो में दिखाए गए सभी पात्र और परिस्थितियाँ काल्पनिक हैं और इनका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, मनोरंजन करना और शिक्षा देना है।”

मिली जानकारी की  मदद से आगे जांच करने पर हमें “3RD EYE” YouTube चैनल पर भी वायरल वीडियो मिला, जिसे 15 नवंबर 2024 को अपलोड किया गया था।  बतादें “3RD EYE” चैनल स्क्रिप्टेड वीडियो बनाता है।

यहां पर भी प्रकाशित वीडियो और उसके विवरण दोनों में कहा गया है कि इसे मनोरंजन और शिक्षा के लिए बनाया गया था। जिससे ये स्पष्ट है कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड और काल्पनिक है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, सेना के एक जवान का अपनी मां से मिलने का वीडियो वास्तविक घटना नहीं है। यह शैक्षिक उद्देश्यों के लिए बनाया गया एक स्क्रिप्टेड वीडियो है।

Title:सेना के एक जवान को ‘अपनी मां से मिलते हुए’ दिखाने वाला स्क्रिप्टेड वीडियो असली बताकर वायरल…

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

4 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

5 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

6 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago