यह वीडियो केवल मनोरंजन के तौर पर बनाया गया है। इसमें दिख रही घटना वास्तविक नहीं है।
एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप केसरी रंग के कपड़े हुये एक शख्स को एक लड़की के साथ देख सकते है। एक दूसरा शख्स जो वीडियो बना रहा है वह लड़की के साथ पाए गए शख्स से सवाल कर रहा है। उस शख्स का कहना है कि लड़की के पेट में दर्द था इसलिये वह उसका अपने तरीके से इलाज कर रहा था। वह कह रहा है कि वह एक आयुर्वेदिक डॉक्टर है। वीडियो में वह लड़की रोती हुई दिख रही है।
वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“धर्म के ठेकेदारों इस तरह की घटनाओं को क्यूं नहीं रोकते हैं साले धर्म के नाम पर महिलाओं का रेप करते हैं।“
अनुसंधान से पता चलता है कि…
इस वीडियो को देखने पर 0.17 मिनट पर एक सूचना दी गयी है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।
इसमें आप यह लिखा हुआ देख सकते है कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के तौर पर बना हुआ है। यह किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाया गया है।
इसमें आप देख सकते है कि अश्विनी पांडे नाम लिखा हुआ है। इसको ध्यान में रखकर हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें वहाँ अश्विनी पांडे नामक एक यूट्यूब चैनल मिला। और वहाँ हमें इस वीडियो का 13 मिनट का मूल वीडियो मिला। आप नीचे देख सकते है।
जाँच में आगे बढ़ते हुये हमने इस चैनल की जाँच की। वहाँ हमें कई वीडियो मिले जिसमें यह लड़की और यह शख्स अलग- अलग किरदारों में देखने को मिले। आप उन वीडियो को नीचे देख सकते है।
इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है।
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किए गए दावे में पूरा कथन नहीं किया गया है। यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। यह वीडियो केवल मनोरंजन के तौर पर बनाया गया है।
Title:SCRIPTED VIDEO: इलाज के नाम पर एक शख्स महिला के साथ दुष्कर्म करता पकड़ा गया।
Written By: Samiksha KhandelwalResult: Missing Context
भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…
यह वीडियो पहलगाम आतंकी हमले से सम्बंधित नहीं है, यह वैष्णो देवी रोपवे के विरोध…
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…
CAA प्रदर्शन के दौरान की पुरानी तस्वीरों को फर्जी कम्युनल एंगल से शेयर किया जा…
बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…