Social

क्या आईफोन के लिए इस लड़के ने पहली पत्नी को धोखा दे कर 50 साल की महिला से शादी की?

यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। यह असली घटना नहीं। गलत जानकारी के साथ वीडियो हो रहा है वायरल।

एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पत्नी को धोका दे कर एक 21 वर्षीय लड़के ने एक 50 वर्षीय महिला से शादी की । कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया है कि पहली पत्नी होने के बावजूद इस लड़के ने केवल महंगे आईफोन के लिए 50 साल की महिला के साथ शादी की।

वायरल वीडियो में एक महिला और एक लड़का दूल्हा-दुल्हन के लिबास में एक मंदीर में खड़े हैं। वहीं एक युवा लड़की रोते हुए कह रही है कि दूल्हा उसका पति है, जिसने पैसों के लिए 50 साल की महिला से शादी कर ली है। वहीं दूल्हे का कहना था माता-पिता के दबाव में आकर उसने लड़की से शादी कर ली थी, पर वो उससे प्यार नहीं करता। वो 50 साल की महिला से प्यार करता है।

जबकी दुल्हन बनी महिला कहती है कि उसके पास काफी प्रॉपर्टी और मोटा बैंक-बैलेंस है और उसने उस लड़के को आईफोन भी दिया है। लड़के की युवा पत्नी रोते हुए दुल्हन बनी महिला के पैर पकड़ लेती है। वीडियो बना रहे लोग भी दूल्हा-दुल्हन बने महिला और लड़के को समझाते हैं, लेकिन अंत में दोनों ये कहते ये हुए चले जाते हैं कि वो हर कीमत पर साथ ही रहेंगे। 

 फेसबुकआर्काइव

यह वीडियो फेसबुक पर तेजी से शेयर की जा रही है। आप यहां, यहां, यहां, यहां, यहां और यहां देख सकते है। 

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

तस्वीरों को गूगल पर रिवर्स इमेज करने पर वायरल वीडियो हमें तान्या धवन नामके एक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो मिला। जो की 11 जून 2022 को पोस्ट किया गया था। वीडियो के 12 वे सेकंड पर हमें एक डिसक्लेमर दिखा। जिसमें स्पष्ट लिखा है कि ये वीडियो महज मनोरंजन के मकसद से बनाया गया है। 

यूट्यूबआर्काइव

यूट्यूब चैनल के डिस्क्रिप्शन में हमें एक इंस्टाग्राम लिंक मिला। जिसमें वायरल वीडियो में रेड कलर की टीशर्ट पहनी लड़की की कई तस्वीरें और वीडियो मिला। 

वायरल वीडियो में रेड कलर की टी-शर्ट पहनी महिला इंस्टाग्राम के एक वीडियो में भी वही टी-शर्ट पहनी है। इससे साफ होता है लड़की का नाम तान्या धवन है। और मूल वीडियो मिला यूट्यूब चैनल उनका है। 

पड़ताल से ये स्पष्ट है कि  मनोरंजन के मकसद से बनाए गए इस वीडियो को लोग असली समझ कर वायरल किया जा रहा है। 

इस तरह के कई वीडियो की हमने जांच की है, जिसे सोशल मीडिया पर असली समझ कर वायरल किया जा रहा था।  यहां, यहां और यहां पर लिंक देखें। 

निष्कर्ष-

तथ्यों की जांच के पश्चात हमने पाया कि 50 वर्षीय महिला ने 21 वर्षीय लड़के से शादी करने का वीडियो स्क्रिप्टेड है। वो असली घटना नहीं। 

Title:क्या आईफोन के लिए इस लड़के ने पहली पत्नी को धोखा दे कर 50 साल की महिला से शादी की?

Fact Check By: Saritadevi Samal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

18 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

18 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago