False

क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय छात्रों को एयर इंडिया के विमान में जाकर शुभकामनाएं दी?

इस वीडियो में छात्रों को शुभकामनाएं दे रहे शख्स रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन नहीं है। वे रोमानिया में भारतीय राजदूत राहुल श्रीवास्तव है।

यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को भारत सरकार ने देश में वापस लाने का मिशन जारी है। इसी बीच एयर इंडिया में बैठे भारतीय छात्रों का एक विडयो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि विमान में भारतीय छात्रों को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शुभकामनाएं देने गये थे।

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, “जय हिंद वंदे मातरम। रूस के राष्ट्रपति पुतिन खुद भारतीयों को शुभकामनाएं देने के लिए एयर इंडिया के विमान में गए थे। भारत के लिए क्या अद्भुत अकल्पनीय सम्मान है। एक भारतीय होने पर गर्व करें।“ (शब्दश:)

फेसबुक 


Read Also: परिवार को अलविदा कह रहे यह अमेरिकी सैनिक है; पुराने वीडियो को यूक्रेन का बता वायरल किया जा रहा है।


अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने वीडियो को ठीक देखा व सूना। उसमें आप देख सकते है कि एक शख्स विमान में यात्रियों से बात कर रहे है। उस वक्त उन्होंने शुरुवात में ही अंग्रेज़ी भाषा में बोला कि उनका नाम राहुल श्रीवास्तव है और वे रोमानिया में भारत के राजदूत है। वे सबको भारत वापस जाने के लिये शुभकानाएं दे रहे है।

इससे हमें समझ आया कि वह शख्स रूस के राष्ट्रपति पुतिन नहीं है।

वायरल हो रहे वीडियो में हमने यह भी देखा कि इस पर नीचे की ओर ई.टी नाउ का चिन्ह दिया हुआ है। फिर हमने फेसबुक पर कीवर्ड सर्च किया परिणाम में हमें यही वीडियो 26 फरवरी को ई.टी नाउ के पेज पर शेयर किया हुआ मिला। 

इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया हुआ है कि एयर इंडिया के विमान में रोमानिया में भारत के राजदूत राहुल श्रीवास्तव ने भारतीय छात्रों व नागरिकों को विशेष संदेश दिया।

आगे बढ़ते हुये हमें सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा 26 फरवरी को प्रसारित इसी प्रसंग का एक वीडियो मिला। उसमें आप देख सकते है कि राहुल श्रीवास्तव विमान में बैठे नागरिकों से बात-चीत कर रहे है।

इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि रोमानिया से मुंबई जा रही फ्लाइट में यूक्रेन में स्थित भारतीय छात्रों और नागरिकों को वापस ले जा रही है।


Read Also: ऑस्ट्रिया में जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन के वीडियो को यूक्रेन का बता वायरल किया जा रहा है।


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारतीय छात्रों से मिलने नहीं गये थे। इसमें दिख रहे शख्स रोमानिया में भारतीय राजदूत राहुल श्रीवास्तव है। 

Title:क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय छात्रों को एयर इंडिया के विमान में जाकर शुभकामनाएं दी?

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False

Recent Posts

इंडोनेशिया में थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते बच्चों का वीडियो भारत का बताकर वायरल

थर्मोकोल के बॉक्स में बैठकर नदी पार करते यह बच्चें मध्य प्रदेश के नहीं है…

23 hours ago

अरुण गोविल ने पीएम मोदी की नहीं की आलोचना  ,  अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल….

सोशल मीडिया पर मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल का एक वीडियो वायरल है। दावा…

24 hours ago

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

4 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

5 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

5 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

6 days ago