Political

अलीगढ़ से गुजरते समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लोकदल के कार्यकर्ता शामिल हुए थें RLD के नहीं।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे कार्यकर्ता लोकदल पार्टी के हैं , RLD के नहीं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। जिसमें कुछ कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बैनर लिए नज़र आ रहे हैं। यूज़र ने वीडियो को इस दावे के साथ साझा किया है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। 

वीडियो इस कैप्शन के साथ है…

RLD के कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए, क्या जयंत चौधरी की वापसी होगी इंडिया गठबंधन में…?

ट्विटर पोस्टआर्काइव पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने वायरल वीडियो को ध्यान से देखा जिसमें हमने यह पाया कि झंडे के ऊपर लोकदल और चौधरी सुनील सिंह का नाम लिखा हुआ है। 

साथ ही उसमें चिह्न के तौर पर खेत जोतता किसान दिखाई दे रहा है।

हमारा ध्यान इस बात पर भी गया कि वीडियो में एएनआई लिखा हुआ है , जिसकी मदद से हमने खोज करते हुए वीडियो को एएनआई के एक्स हैंडल पर  25 फरवरी को साझा किया हुआ देखा। इसमें साफ़ तौर से यह लिखा देखा जा सकता है कि लोकदल कार्यकर्ता अलीगढ़ के जमालपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। 

इसके बाद हमें 25 फरवरी को प्रकाशित इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट मिली। जिसके शीर्षक में लिखा है, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुआ लोकदल, आगरा में अखिलेश भी देंगे साथ। खबर में नीचे आगे पढ़ने पर यह लिखा है, आज यात्रा जब अलीगढ़ से गुजर रही थी, तब लोकदल भी यात्रा में शामिल हुआ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। 

इससे यहां साफ़ होता है कि यह पार्टी जयंत चौधरी की राष्टीय लोकदल से अलग पार्टी है।

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हैं। जो इस समय राज्यसभा सांसद हैं। 2009 में वह मथुरा से लोकसभा पहुंचे थे, और उनकी रालोद पार्टी का चुनाव चिह्न हैंडपंप है।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और लोकदल दोनों अलग-अलग दल हैं। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह हैं, जबकि रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी हैं।

पड़ताल में हमारे द्वारा किए तुलनात्मक तस्वीर में लोकदल और रालोद के झंडों में अंतर साफ देखा जा सकता है। रालोद के झंडे पर हैंडपंप बना हुआ है। जबकि लोकदल पार्टी के झंडे में खेत जोतता किसान दिखाई दे रहा है।

इस प्रकार हम स्पष्ट होते हैं कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लोकदल के कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

निष्कर्ष-

तथ्यों के जांच के पश्चात यह पता चलता है कि अलीगढ़ से गुजरते समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लोकदल के कार्यकर्ता शामिल हुए थें। आरएलडी के कार्यकर्त्ता के शामिल होने के नाम पर इस वीडियो को फर्जी तरीके से फैलाया गया है। 

Title:अलीगढ़ से गुजरते समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा में लोकदल के कार्यकर्ता शामिल हुए थें RLD के नहीं।

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: False

Recent Posts

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

10 hours ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

1 day ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

1 day ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

2 days ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

3 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

3 days ago