राहुल गाँधी के एक पुराने विडियो को वर्तमान में केरल बाढ़ से सम्बंधित गलत दावे से साथ फैलाया जा रहा है |

१६ अगस्त २०१९ को Sanjay Basuनामक एक फेसबुक यूजर ने एक विडियो पोस्ट किया, जिसके शीर्षक में लिख गया है कि “वायनाड के सांसद को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण और खाद्य राहत गतिविधियों को प्राथमिकता देने पर गौर करें! वे खुदके लिए भोजन मंगवा कर खा रहे है” | इस विडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि राहुल गाँधी केरल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का सर्वेक्षण करते समय समोसे का लुत्फ़ उठाते हुए पाए गये | इस विडियो को अलग अलग सोशल मीडिया मंचों पर तेजी से साझा किया जा रहा है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव विडियो 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने इस विडियो को यू-ट्यूब पर “राहुल गाँधी समोसा” जैसे की-वर्ड्स का इस्तेमाल करते हुए ढूँढा, जिसके परिणाम से हमें २५ अप्रैल २०१९ को TFPC द्वारा प्रसारित विडियो मिला | विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “राहुल गाँधी समोसा खाते वक़्त | राहुल गाँधी लेटेस्ट फेसबुक लाइव विडियो | TFPC” |

इसके पश्चात उपरोक्त की-वर्ड्स को गूगल पर सर्च करने पर हमें २४ अप्रैल २०१९ को ABP द्वारा प्रकाशित विडियो व खबर मिली | इस खबर के शीर्षक में लिखा गया है कि “मध्य प्रदेश: चुनाव प्रचार के बीच राहुल गांधी ने खाए शाहडोल के फेमस समोसे” | साथ ही खबर में लिखा गया है की २३ अप्रैल २०१९ को राहुल गाँधी मध्य प्रदेश के शाहडोल लोक सभा चुनाव २०१९ के रैली के लिए गए थे, चुनाव प्रचार के बीच ही उन्होंने अपने हेलिकॉप्टर में शाहडोल के फेमस समोसे खाए | इस खबर के साथ हम वायरल विडियो का लम्बा वर्शन भी देख सकते है |

आर्काइव लिंक 

इसके अलावा हमें राहुल गाँधी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा की गयी ट्वीट मिला, जिसके अनुसार १३ अगस्त २०१९ को वे वायनाड में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में थे |

आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष : तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है, यह विडियो लगभग ४ महीने पुराना है जब राहुल गाँधी लोक सभा चुनाव के प्रचार में मध्य प्रदेश गए थे व शाहडोल के प्रसिद्ध समोसे खा रहे थे | इस विडियो के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का कोई सम्बन्ध नही है |

ALSO READ: Photos of flooded houses in Bihar

Title:राहुल गाँधी के एक पुराने विडियो को वर्तमान में केरल बाढ़ से सम्बंधित गलत दावे से साथ फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

2 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

4 days ago