Political

अभी चल रहे नवरात्रि में राहुल गांधी ने नहीं की है वैष्णो देवी की पैदल यात्रा, 2021 का वीडियो हाल के दावे से वायरल

वैष्णो देवी की यात्रा पर नहीं पहुंचे हैं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, 2021 सितम्बर का है वायरल वीडियो।

देशभर में इस समय चैत्र नवरात्रि की धूम देखी जा रही है। मंदिरों में हर जगह मां के जयकारे लग रहे हैं। वहीं भक्तजन मां के दर्शन के लिए कई प्रसिद्ध मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में इंटरनेट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। वीडियो में कुछ सुरक्षा गॉर्डस और नेताओं के साथ राहुल गांधी को चेहरे पर मास्क लगा कर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में भक्ति गीत सुनाई दे रहा है। यूज़र इस वीडियो को हाल का बता कर शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि अभी चल रहे नवरात्रि के दूसरे दिन राहुल गांधी ने वैष्णो देवी की पैदल यात्रा की है। पोस्ट को इस कैप्शन से शेयर किया गया है…

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इससे पहले भी पिछले साल राहुल गांधी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में गूगल पर सम्बंधित कीवर्ड सर्च कर ये पता लगाया कि क्या वाकई राहुल गांधी हाल में वैष्णो देवी की यात्रा पर गए थें। लेकिन हमें ऐसी कोई भी रिपोर्ट्स नहीं मिली जो वायरल दावे की पुष्टि कर करें। हां हमें कुछ पुरानी मीडिया रिपोर्ट्स मिली जिनके हवाले से पता चला कि राहुल गांधी सितम्बर 2021 में वैष्णो देवी की यात्रा पर गए थें। हमें इंडिया टुडे के एक्स अकाउंट पर 9 सितंबर 2021 को किए गए एक पोस्ट में अपलोड किया हुआ वीडियो मिला। इसमें हमें वायरल वीडियो वाले दृश्य दिखाई दिए। यह वीडियो राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा का था। कैप्शन में लिखा था, “कांग्रेस नेता @RahulGandhi ने वैष्णो देवी तक पहुंचने के लिए 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। देखिये @MousaMikhya2U की ग्राउंड रिपोर्ट

11 सितम्बर 2021 को एनडीटीवी के एक्स पर किए गए पोस्ट में एक न्यूज़ क्लिप शेयर किया गया है। इसके अनुसार राहुल गांधी 14 किमी की पैदल चढ़ाई कर वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थें। इस वीडियो भी वायरल वीडियो के कई क्लिप दिखाई देते हैं।

हमें इसी जानकारी के साथ 10 सितंबर 2021 को एनडीटीवी की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट प्रकाशित मिली, जिसमें बताया गया है कि राहुल गांधी ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किये थे।

और सर्च करने पर हमें राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा को लेकर उनके यूट्यूब चैनल पर 10 सितंबर 2021 को अपलोड किया हुआ एक वीडियो मिला। इसके शीर्षक हैं- “श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन।“ इस वीडियो में भी वायरल क्लिप के दृश्य 1 मिनट 45 सेकंड के बाद से दिखाई देते हैं।

हमें कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट के हवाले से एक पोस्ट मिली जो 9 सितम्बर 2021 का था। यहां से भी यहीं जानकारी प्राप्त होती है कि माता के जयकारों के साथ राहुल गांधी माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे थें। इसमें भी वायरल वीडियो वाले दृश्य दिखाई देते हैं।

इसलिए स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी के माता वैष्णो देवी की यात्रा का वायरल हो रहा वीडियो अभी का नहीं है बल्कि 2021 का वीडियो है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से पता चलता है कि, राहुल गांधी ने अभी चल रहे नवरात्रों में हाल में वैष्णो देवी के दर्शन नहीं किए हैं। उनका वायरल हो रहा वीडियो सितम्बर 2021 का है, जिसे हाल के दावे से भ्रामक तौर पर शेयर किया जा रहा है। 

Title:अभी चल रहे नवरात्रि में राहुल गांधी ने नहीं की है वैष्णो देवी की पैदल यात्रा, 2021 का वीडियो हाल के दावे से वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha

Result: Missing Context

Recent Posts

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

10 hours ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

1 day ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

1 day ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

2 days ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

3 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

3 days ago