पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास एक याचिका दायर करके उनसे अनुरोध किया कि उन्हें भारत में रहने दिया जाए। इस संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीमा हैदर की तस्वीरें लगी हैं। साथ ही, राष्ट्रपति की तस्वीर के साथ लिखा है, “मैं ये देखकर खुश हूं”. वहीं, ऊपर “ब्रेकिंग न्यूज” के साथ लिखा है, “पाकिस्तानी सीमा ने लगाई गुहार तो 48 घंटे बाद राष्ट्रपति ने दिया तगड़ा बयान”।
वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने सीमा की याचिका का 48 घंटों के भीतर ही बेहद तगड़ा जवाब दिया है।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- उधर सीमा हैदर ने लगाई गुहार तो अचानक 2 दिन बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कही बड़ी बात,सब हैरान।
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो को पूरा सुना, लेकिन वीडियो में कहीं भी राष्ट्रपति मुर्मू ने सीमा की याचिका का जवाब नहीं दिया है।
इसके अलावा हमने अलग-अलग कीवर्ड का इस्तेमाल करके वायरल पोस्ट की खबर ढूंढने की कोशिश की। लेकीन हमें एसी कोई खबर नहीं मिली। भारत में आने के बाद सीमा हैदर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सीमा हैदर से संबंधित छोटी से छोटी खबर भी सुर्खियों में आ रही है। जाहिर है अगर राष्ट्रपति मुर्मू ने उनके बारे में कोई बयान दिया होता, तो इसके बारे में सभी जगह खबरें छपी होतीं। लेकिन हमें ऐसा कुछ भी नहीं मिला।
आगे हमने राष्ट्रपति मुर्मू का वायरल वीडियो ढूंढ ने की कोशिश की। कीवर्ड सर्च के जरिए तलाशने पर हमें इस वीडियो का एक लंबा वर्जन भारतीय राष्ट्रपति के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां इसे 24 जुलाई, 2023 को पोस्ट किया गया था. इसमें वायरल वीडियो वाला हिस्सा तकरीबन 35 मिनट 33 सेकंड पर देखा जा सकता है।
ये भाषण राष्ट्रपति ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘भू-विज्ञान पुरस्कार 2022’ समारोह में दिया था. इस मौके पर 22 भू वैज्ञानिकों को पुरस्कार दिया गया था।
सीमा हैदर ने राष्ट्रपति को भेजी याचिका-
सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक दया याचिका भेजी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिना वीजा के मई में पाकिस्तान से भारत आई पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास दया याचिका दायर कर अनुरोध किया है कि उसे अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में अपने साथी सचिन मीणा के साथ रहने की अनुमति दी जाए। सुप्रीम कोर्ट के वकील ए पी सिंह द्वारा सीमा की ओर से दायर याचिका पिछले शुक्रवार को राष्ट्रपति सचिवालय को प्राप्त हुई।
निष्कर्ष-
तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास दया याचिका तो भेजी है लेकिन अभी तक राष्ट्रपति की ओर से इसपर कोई जवाब नहीं आया है।
Title:सीमा हैदर की याचिका वाले मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोई जवाब नहीं दिया है , वीडियो भ्रामक दावे से वायरल है…
Written By: Sarita SamalResult: Misleading
CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…
सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…
खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…
दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…
धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…