False

कानुपर में पुलिस पर पथराव करने वाले युवक मुस्लिम नहीं थे; झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ यह वीडियो वायरल

इस घटना में पुलिस जिन युवकों की पिटाई कर रही है वे दोनों भी हिंदू है। इस बात की पुष्टि हमने कानपुर देहात की पुलिस से की है।

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप पलिसकर्मियों को एक मकान के छत पर कुछ युवकों को पीटते हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि कानपुर में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। उस दौरान कुछ मुस्लिमों ने उनपर पथराव किया। इस वजह से पुलिस उनकी पिटाई की। 

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “वीडियो देखकर आप आनंद से भर जाओगे। यूपी के कानपुर में कुछ मुल्लों ने गश्त करती पुलिस पर पथराव किया। बहादुर यूपी पुलिस कर्मियों ने बिना सीढी के ही बिल्डिंग पर चढ़कर जिहादियों की दिवाली हैप्पी कर दी। और पीछे पीछे बाबाजी ने बिल्डिंग तोडने के लिए बुलडोजर भेज दिए।“ (शब्दश:)

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने फेसबुक पर कीवर्ड सर्च कर की। परिणाम में हमें इसका मूल वीडियो 20 अक्टूबर को ए.बी.पी न्यूज़ के पेज पर शेयर किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात क्षेत्र में कुछ युवकों ने छत से पुलिस पर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने छत पर जाकर उन युवकों को लाठियों से पीटा। यह घटना कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर की कार्यवाही करने पर हुई थी।

फेसबुक

आगे बढ़ते हुये हमें इस खबर की जानकारी 20 अक्टूबर को दैनिक भास्कर के वेबसाइट पर भी मिली। उसमें बताया गया है कि यह घटना कानपुर देहात के भोगनीपुर थान क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में पड़ने वाले किदवई नगर मोहल्ले में 18 तारीख को घटी थी। 

वहाँ एक मकान के अवैध निर्माण का मामला चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस की टीम उस मकान को ध्वस्त करने पहुंचे थे। उसी वक्त दो युवकों ने उनपर गाली गलौज की व पथराव किया। जिसके जवाब में पुलिस उनपर लाठियाँ बरसाई और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। उन दोनों का नाम समीर और कार्तिक है।

इसमें कही भी नहीं लिखा है कि आरोपी युवक मुस्लिम समुदाय से है।

फिर फैक्ट क्रेसेंडो ने भोगनीपुर के सी.ओ से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “इस घटना का सांप्रदायिकता से कोई लेना- देना नहीं है। जिन युवकों की पिटाई हुई व उन्हें जेल में डाला गया, वे दोनों भी हिंदू है। इस घटना से मुस्लिम समुदाय का कोई संबन्ध नहीं है।“

आगे बढ़ते हुये हमें कानपुर देहात पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर 18 अक्टूबर को शेयर किया गया भोगनीपुर पुलिस का वीडियो बाईट भी मिला। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें पुलिस जिन युवकों की पिटाई कर रही है वे दोनों भी हिंदू है। इस घटना को सांप्रदायिकता से जोड़ गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Title:कानुपर में पुलिस पर पथराव करने वाले युवक मुस्लिम नहीं थे; झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ यह वीडियो वायरल

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

52 minutes ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

1 hour ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

3 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago