Political

पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन का कांग्रेस में शामिल होने का दावा झूठा है….

आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अलग-अलग तरीके से अपनी रणनीति बना रही हैं। सोशल मीडिया पर आजतक न्यूज़ चैनल का एक ग्राफ़िक्स वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी जशोदाबेन को लेकर खबर शेयर किया जा रहा हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जशोदाबेन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। 

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जसोदा बहन कांग्रेस में शामिल हो गई है।

ट्वीटरआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल खबर के बारे में अलग- अलग की-वर्ड के साथ सर्च करना शुरु किया। लेकिन हमें दावे से जुड़ी ख़बर आजतक की वेबसाइट पर नहीं मिली। इसके बाद हमने वायरल कोलाज में शामिल ग्राफ़िक्स के साथ आजतक चैनल के ग्राफ़िक्स का विश्लेषण किया।  तो हमें अंतर दिखाई दिया। 

 जैसे, आजतक के वास्तविक ब्रेकिंग न्यूज ग्राफ़िक्स में टेक्स्ट ख़त्म होने पर पूर्ण विराम का प्रयोग नहीं किया गया है, जबकि वायरल ग्राफ़िक्स में पूर्ण विराम है। 

इसके अलवा हमें 2017 की टाइम्स ऑफ इंडिया (आर्काइव) की खबर मिली। जिसके मुताबिक कांग्रेस पार्टी चाहती थी कि जशोदाबेन गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ें। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। उन्होंने पीएम के नोटबंदी के कदम का भी समर्थन किया था।

इस वायरल पोस्ट को 2023 में भी फैक्ट क्रेसेंडो ने फैक्ट चेक किया था। जिसमें दावा फर्जी पाया गया था। लेकिन हालिया चुनाव स्थिति के बारे में जानने के लिए हमने जशोदाबेन के भाई अशोक मोदी से संपर्क किया। उन्होंने हमें स्पष्ट किया कि, जशोदाबेन कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुई है। वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा गलत है। उनका अभी किसी भी राजनीतिक पार्टी में जाने का विचार नहीं है। ये खबर हर साल इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। जशोदाबेन अगर किसी पार्टी में शामिल होंगी तो उसकी खबर दी जाएगी।

निष्कर्ष- 

तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, वायरल ग्राफिक्स फर्जी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन के कांग्रेस में शामिल होने का दावा झूठा है।

Title:पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन का कांग्रेस में शामिल होने का दावा झूठा है….

Written By: Saritadevi Samal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

18 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

18 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago