Political

इस तस्वीर में NSA अजित डोभाल के साथ उनकी पत्नी नहीं है।

वायरल तस्वीर में अजित डोभाल के साथ पूर्व विदेश सचिव सुजाता सिंह है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उसमें उनके साथ एक महिला भी नज़र आ रही है। दावा किया जा रहा है कि वह महिला उनकी पत्नी है। 

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी को तो लाखों लाइक करते हैं। देखते हैं राष्ट्रवादी अजीत डोभाल और अनु डोभाल की जोड़ी को कौन-कौन लाइक करता है?” (शब्दश:)

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें यह तस्वीर इंडियन एक्सप्रेस के वेबसाइट पर 9 सितंबर 2014 को प्रकाशित की हुई मिली। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि अजित डोभाल के साथ दिख रही महिला तत्कालीन विदेश सचीव सुजाता सिंह है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसके बाद हमने कीवर्ड सर्च किया तो हमें 29 जनवरी 2015 को इकोनोमिक टाइम्स के वेबसाइट पर सुजाता सिंह का फोटो प्रकाशित किया हुआ मिला। उस वेबसाइट पर उनसे संबन्धित खबर प्रकाशित की गयी थी। 

आगे बढ़ते हुये हमें 1 अगस्त 2013 को डी.डी न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर भी पूर्व विदेश सचिव सुजाता सिंह की मीडिया के साथ बात-चीत देखने को मिली। आप नीचे दिये गये वीडियो में देख सकते है। 

आर्काइव लिंक

इससे हमें समझा कि वायरल तस्वीर में दिख रही महिला सुजाता सिंह है।

इसके बाद हमने आगे की जाँच की। हमें 2 नवंबर 2018 को सी.आर.पी.एफ के वैरिफाइड फेसबुक पेज पर अजित डोभाल की पत्नी अरुणी डोभाल की तस्वीर पोस्ट की हुई मिली।

आर्काइव लिंक

गायिका मैथिली ठाकुर ने भी 6 नवंबर 2020 को अपने ट्वीटर हैंडल पर अरुणी डोभाल के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। आप नीचे देख सकते है। 

आर्काइव लिंक

नीचे दी गयी तुलनात्मक तस्वीर में आप सुजाता सिंह और अरुणी डोभाल की तस्वीरों में अंतर देख सकते है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। तस्वीर में दिख रही महिला एन.एस.ए अजित डोभाल की पत्नी नहीं, बल्की पूर्व विदेश सचिव सुजाता सिंह है।  

Title:इस तस्वीर में NSA अजित डोभाल के साथ उनकी पत्नी नहीं है। 

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

7 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

2 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago