False

पाकिस्तानी सेना की मेजर सामिया रेहमान की तस्वीर को सीम हैदर का बता गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। फौजी की वर्दी में दिख रही महिला का नाम मेजर सामिया रेहमान है जो पाकिस्तानी फौज से है परंतु यह सच है कि उन्होंने पाकिस्तानी सीरिज़ में अभिनय किया है। इनका सीमा हैदर से कोई संबन्ध नहीं है। 

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर की कहानी काफी सूर्खियों में है। इसके कई फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। इन दिनों सीमा हैदर के साथ पाकिस्तानी सेना की वर्दी पहनी हुई एक महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसमें दावा किया जा रहा है कि वर्दी पहनी हुई महिला सीमा हैदर है। वह केवल pubg प्लेयर, पाकिस्तानी जासूस ही नहीं बल्की एक अभिनेत्री भी है। वह एक पाकिस्तानी टी.वी सीरीज सिन्फ़-ए- अहान में एक किरदार निभाती है। और पोस्ट में वर्दी में दिख रही तस्वीर उसी सीरीज़ की है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “ये लड़की ना केवल 4 बच्चों की माँ है, pubg प्लेयर है, पाकिस्तानी जासूस है बल्कि एक सफल अदाकारा भी है। फौजी ड्रेस वाला फोटो एक पाकिस्तानी टीवी सीरीज है “Sinf-e-Aahan” नाम से उसका scene है।  इतनी काबिल लड़की मैंने आजतक नहीं देखी। ये सब कुछ कर ले रही है इस छोटी सी ज़िन्दगी में।“

फेसबुक 

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने इस बात की जाँच की कि फौजी की वर्दी में दिख रही महिला कौन है। हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया हमें यही तस्वीर कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन (MONUSCO) के वेबसाइट पर 11 मार्च 2020 को यह तस्वीर प्रकाशित की हुई मिली। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि इस फोटो में दिख रही महिला का नाम मेजर सामिया रेहमान है। पाकिस्तान की मेजर सामिया रहमान ने 2018 से 2019 तक संयुक्त राष्ट्र शांतिदूत के रूप में काम किया है। उन्होंने कांगो लोकतांत्रित गणराज्य (मोनुस्को) में संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन के साथ एक परिचालन योजना अधिकारी के रूप में कार्य किया है। 

इस तस्वीर में दिख रहे सर्टिफिकेट में भी आप देख सकते है कि वहाँ इस महिला का नाम सामिया रेहमान लिखा हुआ है। यहाँ सीमा हैदर नाम का कोई ज़िक्र नहीं है।

इससे हम कह सकते है कि तस्वीर में दिख रही महिला का नाम सामिया रेहमान है।

अब जानते है कि दावे में ऐसा क्यों लिखा है कि वह पाकिस्तान में एक टी.वी सीरिज़ में अभिनय कर रही है। हमने इस बारे में जब गूगल पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें पता चला कि मेजर सामिया रेहमान सिन्फ-ए-अहान नामक एक सीरिज़ में एक भाग के लिये अभिनय कर रही है। ARY Digital नामक एक पाकिस्तानी चैनल पर यह शो प्रसारित किया जाता है, और उनके आधिकारिक वैबसाईट पर हमें यह जानकारी मिली।

आगे बढ़ते हुये हमें ARY Digital के यूट्यूब चैनल पर 17 जनवरी 2022 को सामिया रहमान के एपिसोड का एक वीडियो क्लिप भी देखने को मिला। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इससे हमें समझ आया कि सीमा हैदर और सामिया रेहमान दो अलग महिलाएं है।

जाँच में आगे बढ़ते हुये हमें दैनिक भास्कर की 13 तारीख को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। उसमें सीमा हैदर के बारे में सारी जानकारी प्रकाशित की हुई है। उसमें सीमा हैदर के कुछ दस्तावेज़ पोस्ट किये हुये है। आप नीचे देख सकते है।

ये सीमा हैदर और उसके पहले पति गुलाम हैदर के कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट है। इसमें सीमा ने बताया है कि उसके माता- पिता उसकी शादी उसकी मर्ज़ी के बिना करना चाहते थे। वह बिना किसी दबाव के खुदकी मर्ज़ी से गुलाम हैदर से शादी कर रही है।

यह सीमा, गुलाम और उनके चार बच्चों के परिवार का पाकिस्तान में बना फैमिली रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट है। इसमें भी उसका नाम सीमा हैदर ही है।

इन दस्तावेज़ों में कही नहीं लिखा है कि वह अभिनय करती है। 

7 जुलाई को प्रसरित बी.बी.सी हिंदी कि रिपोर्ट में सीमा हैदर की पूरी कहानी बतायी गयी है। परंतु उसमें भी कही नहीं बताया है कि सीमा एक अभिनेत्री भी है।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। इस तस्वीर में दिख रही महिलाएं दो अलग-अलग महिलाएं है। फौजी की वर्दी में दिख रही महिला पाकिस्तान सेना की मेजर सामिया रेहमान है। इनका सीमा हैदर से कोई संबन्ध नहीं है। 

Title:पाकिस्तानी सेना की मेजर सामिया रेहमान की तस्वीर को सीम हैदर का बता गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

12 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

12 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago