False

पहली बार पाकिस्तान में घुसकर एयरफोर्स की सर्जीकल स्ट्राइक का यह विडियो क्या असली विडियो है? जानिये सच!

२६ फ़रवरी २०१९ के दिन भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान व्याप्त क्षेत्र बालाकोट मे जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर हवाई हमला कर दिया है | इस हमले का एक विडियो वाइरल होता दिख रहा है जिसमे दावा किया जा रहा है कि यह विडियो हमला करते वक़्त कॉकपिट के अंदर से लिया हुआ असली फुटेज है |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

ArchivedLink

तथ्यों की जांच:

जब हमने उक्त विडियो की सच्चाई जानने की शुरुवात की तो हमने सबसे पहले

  1. विडियो का स्क्रीन शॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च में ढूंढा, तो हमे एक गेम के विडियो का लिंक मिला |
  1. लिंक पे क्लिक करने पर हमें youtube का एक विडियो मिला | विडियो देखने के बाद पता चला कि उपरोक्त विडियो मे जो दिखाया गया है वह इस गेम के विडियो का हिस्सा है |
  1. ऊपर दर्शाया गया विडियो – २००९ में बनाया गया ‘Arma 2’ नामक एक खुली दुनिया का सैन्य सिमुलेशन वीडियो गेम का हिस्सा है |
  2. यह गेम माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लिए बोहेमिया इंटरएक्टिव द्वारा विकसित और प्रकाशित किया गया है|
  1. इस विडियो को ९ जुलाई २०१५ मे youtube पर अपलोड किया गया था |
  2. हमने दोनों विडियो (फेसबुक पर साझा विडियो और youtube पर गेम के विडियो) की तुलना की है, जिसमे आप देख सकेंगे कि विडियो के किस भाग को लिया गया है |

निष्कर्ष: ग़लत तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है की वाइरल होता विडियो ग़लत (FAKE) है | यह विडियो भारतीय वायुसेना द्वारा किये गए एयरस्ट्राइक का नहीं है बल्कि ये एक विडियो गेम का हिस्सा है |

Title:पहली बार पाकिस्तान में घुसकर एयरफोर्स की सर्जीकल स्ट्राइक का यह विडियो क्या असली विडियो है? जानिये सच!

Fact Check By: Nita Rao

Result: False

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में आए बाढ़ का तीन साल पुराना वीडियो, उत्तरकाशी के धराली के रूप में वायरल…

उत्तरकाशी जिले के धराली में आई त्रासदी के नाम पर वायरल हुआ यह वीडियो, तीन…

17 hours ago

धराली में राहत बचाव -कार्य के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर से जेसीबी पहुंचाने वाली एडिटेड तस्वीर फर्जी दावे से वायरल…

चिनूक हेलिकॉप्टर से जेसीबी ले जाती वायरल यह तस्वीर असली नहीं एडिटेड है।  उत्तराखंड के…

17 hours ago

भूस्खलन की चपेट से  बचते ट्रक का ये वीडियो हिमाचल प्रदेश का नहीं , दावा फर्जी….

हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। चंबा में भी हाल ही में…

3 days ago

सांप्रदायिक  दावे के साथ महिला की पिटाई का यह वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स  को एक महिला…

4 days ago