False

क्या यह विडियो बंगाल की खाड़ी में चक्रवात फेनी का प्रभाव है?

३ मई २०१९ को तानुरिमा दुत्ता नामक एक फेसबुक यूजर एक विडियो पोस्ट किया | विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात फेनी सशक्त होते हुए देखा जा सकता है |” विडियो में हम एक जहाज़ को तूफ़ान में आगे बढते हुए देख सकते है | यह विडियो चक्रवात फेनीफेनी के संदर्भ में साझा किया जा रहा है | यह चक्रवात हाल ही में ओडिशा में आया, जिसके वजह से तटीय क्षेत्रों में बड़ा विनाश हुआ है | विडियो के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि यह तूफ़ान बंगाल के खाड़ी पर फानी चक्रवात के कारण आया था | यह विडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा में है | फैक्ट चेक किये जाने तक यह विडियो २० प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चुकी थी |

आर्काइव लिंक

चक्रवात फेनी द्वारा किये गए विनाश के विडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल है | इन विडियो को मीडिया संगठन द्वारा भी प्रसारित किया जा रहा है | परंतु इस विडियो को कोई भी मीडिया संगठन ने प्रसारित नहीं किया | इसीलिए हमने इस विडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन के पता चलता है कि..

जांच की शुरुआत हमने इस विडियो को इनविड टूल का इस्तेमाल करके छोटे कीफ्रेम्स में तोडा | इन कीफ्रेम्स को हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया | परिणाम से हमें यू-ट्यूब का एक लिंक मिला | इस विडियो को ४ नवंबर २०१८ को डेलीमेड्स द्वारा अपलोड किया गया है | इस विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “समुद्र के बीच की लहरें कैसी दिखती हैं” | इस विडियो से यह स्पष्ट हो जाता है कि यह विडियो पुराना है और इसके साथ चक्रवात फेनी का कोई संबंध नहीं है |

इनविड के थंबनेल रिवर्स इमेज सर्च से हमें यूट्यूब पर यही विडियो ३० नवंबर २०१६ को प्रसारित मिला | खबर की शीर्षक इंडोनेशिया के भाषा में लिखा गया है, गूगल ट्रांसलेट के परिणाम से हमें समझा कि “यह मोनस के उच्चतम ओम्बा का एक तूफान बन गया है, अगर जहाज में प्रवेश होता है तो क्या होता है” लिखा गया है |

इसी थंबनेल रिवर्स इमेज के परिणाम से हमें उसी वीडियो का एक विस्तारित संस्करण मिला, जो एक रुसी सोशल मीडिया साइट ओडनोक्लास्निक पर १७ नवंबर २०१६ को अपलोड किया गया था | शीर्षक में लिखा गया है कि “Storm 12 points on the Beaufort scale” गूगल ट्रांसलेट द्वारा अनुवाद “ब्यूफोर्ट पैमाने पर तूफान १२ अंक” |

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त विडियो को गलत पाया है क्योंकि यह विडियो २०१६ की है और इस विडियो का चक्रवात फेनी के साथ कोई सम्बन्ध नहीं है | रूस में समुद्री तूफान का एक पुराना वीडियो चक्रवात फेनी के प्रभाव के रूप में गलत तरीके से साझा किया जा रहा है | फैक्ट क्रेसेन्डो सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि वे चक्रवात फेनी से संबंधित वीडियो / चित्र पोस्ट फॉरवर्ड न करें जो अभी तक प्रमाणित नहीं हुए हैं क्योंकि इससे अनावश्यक घबराहट हो सकती है |

Title:क्या यह विडियो बंगाल की खाड़ी में चक्रवात फानी का प्रभाव है?

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False

Recent Posts

अमेरिका में गिरफ्तार हुए ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह की मां से मिले चंद्रशेखर? नहीं,दावा फर्जी..

अमेरिका के फ्लोरिडा में सड़क दुर्घटना के आरोपी ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह के परिवार वालों…

21 hours ago

अलीगढ़ में मुहर्रम के दौरान करतब दिखाने का वीडियो फिरोजाबाद में चोर के साथ बर्बरता के दावे से वायरल…

यह वीडियो अलीगढ़ में मुहर्रम पर निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान हुए एक करतब…

3 days ago

घूमती मोटरसाइकिलों का वायरल वीडियो इंडोनेशिया का है, भारत का नहीं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता…

4 days ago

नॉर्वे में आए लैंडस्लाइड के पुराने वीडियो को जम्मू का बताकर वायरल किया जा रहा है…

देश के कई राज्यों में बारिश आफत बन कर टूट रही है, नदी नाले सब…

4 days ago

FACT-CHECK: क्या पीएम मोदी ने खुद को ‘लुटेरा’ और ‘चोर’ कहा? अधूरा वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप…

4 days ago