False

सपा नेता की पिटाई का पुराना वीडियो राणा सांगा विवाद से जोड़कर  वायरल..

कुछ लोगों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।  पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राणा सांगा विवाद को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान सपा नेता महेंद्र यादव वहां पर आकर बदतमीजी करने लगे। फिर लोगों ने उन्हें पीट दिया।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- आज राणा सांगा जी के सम्मान में सपा वाले कूट दिए गए भरे मैदान में…. विश्वहिन्दू परिषद के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे ..!!🛑 तभी महेंद्र यादव गुंडई करने लगा इसके बाद महेंद्र यादव की लाइव सुताई कर दी गई

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल वीडियो की खबर हमें अमर उजाला में मिली। 1 फरवरी 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट में वायरल वीडियो के विजुअल मौजूद थे।

खबर के अनुसार ‘तत्कालीन वन मंत्री दारा सिंह चौहान की फोटो के साथ हुए दुर्व्यवहार का विरोध करने पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने चौहान समाज के अध्यक्ष और सपा के तत्कालीन पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान की पिटाई कर दी।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए आगे की सर्च करने पर हमें  जागरण की रिपोर्ट मिली। खबर में बताया गया है कि ये झगड़ा मऊ के कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ था जहां सपा नेता महेंद्र चौहान किसी काम से गए थे। वहां उनकी करणी सेना के लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उन पर आरोप लगा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाली दी है। इसी बात पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी थी। हालांकि महेंद्र का कहना था कि उन्होंने सीएम योगी को लेकर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा था। उस समय महेंद्र समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव थे।

इसके अलावा 3 फरवरी 2021 को  नवभारत टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, गंभीर रूप से घायल महेंद्र चौहान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया और पुलिस ने इस मामले में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

 हमें समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 1 फरवरी 2021 का पोस्ट किया गया यह वीडियो भी मिला, जहां यूपी सरकार की आलोचना करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, वायरल वीडियो 2021की यूपी के मऊ की घटना का है,जहां करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता महेंद्र चौहान को पीट दिया था। वीडियो का राणा सांगा विवाद से कोई संबंध नहीं है।

Title:सपा नेता की पिटाई का पुराना वीडियो राणा सांगा विवाद से जोड़कर वायरल..

Fact Check By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

19 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

19 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago