Political

क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भा.ज.पा का झंडा फहराया? जानिये सच…

फेसबुक | आर्काइव लिंक

गणतंत्र दिवस समारोह के सन्दर्भ में वर्तमान में सोशल मंचों पर कई भ्रामक व गलत दावे पोस्ट किये जा रहें हैं, एक ऐसा ही दावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह पर किये गए ध्वजारोहण के सन्दर्भ में सोशल मंचों पर काफी चर्चा में है, दावे के अनुसार

शिवराज द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा का ध्वज फ़हराया गया,

साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि

“क्या तिरंगे से बड़ा हो गया है भाजपा का ध्वज”

इस वीडियो को सोशल मंचो पर काफी साझा किया जा रहा है।

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने जाँच के दौरान पाया कि वीडियो के साथ वायरल हो रहा दावा गलत है। यह वीडियो १४ मई २०१८ का मध्य प्रदेश के छतरपुर से है जहाँ शिवराज सिंह चौहान “चलो पंचायत की ओर” कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गये थे। इस वीडियो का गणतंत्र दिवस से कोई संबन्ध नहीं है।

जाँच की शुरुवात हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च के ज़रिये की, परिणाम में हमें वायरल हो रहा यही वीडियो यूट्यूब पर धनवंत सिंह उइके नामक एक चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। इस वीडियो के शीर्षक में लिखा है, “भाजपा का झंडा फहराने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने गाया राष्ट्रगान,” और नीचे दी गयी जानकारी में लिखा है, “यह प्रकरण “पंचायत चलो” अभियान के एक कार्यक्रम के दौरान में हुआ,  जहाँ राष्ट्रगान – “जन गण मन” को राज नगर, छतरपुर जिले में तिरंगा के बजाय बीजेपी का झंडा फहराने के बाद सुनाया गया, मनोज उइके का वीडियो।” इस वीडियो को 17 मई 2018 को प्रसारित किया गया था।

आर्काइव लिंक

इसके पश्चात उपरोक्त जानकारी को ध्यान में रखते हुए हमने और अधिक शोध किया, हमें जनज्वर मीडिया नामक एक समाचार संस्था द्वारा प्रसारित यही वीडियो मिला, 15 मई 2018 को प्रसारित किया गया था। वीडियो के शीर्षक में लिखा है, “शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रगान बजाकर फहराया भाजपा का झंडा और दी सलामी।”

आर्काइव लिंक

तदनंतर हमने इससे सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिये गूगल पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें पत्रिका द्वारा 16 मई 2018 को प्रकाशित किया हुआ एक समाचार लेख मिला जो उपरोक्त वीडियो में दिखाये गये प्रकरण के विषय में जानकारी दे रहा है। लेख में दी गयी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 मई 2018 को छतरपुर में स्थित खजुवा गांव में “चलो पंचायत की ओर” के कार्यक्रम में भाग लेने गये थे और वहाँ पर उन्होंने भा.ज.पा का झंडा लहराया था, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रगान भी गाया था। 

आपको बता दें कि इस प्रकरण का विपक्ष द्वारा विरोध किया गया था।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया है कि उपरोक्त दावा गलत है। यह वीडियो १४ मई २०१८ का मध्य प्रदेश के छतरपुर का है जहाँ शिवराज सिंह चौहान “चलो पंचायत की ओर” कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गये थे। इस वीडियो का गणतंत्र दिवस से कोई संबन्ध नहीं है। 

फैक्ट क्रेसेंडो द्वारा किये गये अन्य फैक्ट चेक पढ़ने के लिए क्लिक करें :

.शिवसेना के पोस्टर का रंग बदलकर उसे गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

२.क्या पंजाब में कृषि कानूनों के विरोध के साथ-साथ हिंदी भाषा का ​भी विरोध हो रहा है? जानिये सच

३. झारखण्ड में लड़की पर हमला करने के एक पुराने वीडियो को लव जिहाद के नाम से फैलाया जा रहा है |

Title:क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भा.ज.पा का झंडा फहराया? जानिये सच…

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

2 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

4 days ago