Social

क्या ‘पठान’ फिल्म का विरोध शुरू होने के बाद शाहरुख खान दही हांडी उत्सव मनाया?

यह वीडियो वर्ष 2019 का है। इसका वर्तमान से कोई संबन्ध नहीं है।

बॉयकॉट ट्रेंड ने अब शाहरुख खान की फिल्म पठान को भी अपने घेरे में घेर लिया है। इसको जोड़कर एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप शाहरुख खान को दही हांडी मनाते हुये मटकी फोड़ते हुये देख सकते है।

दावा किया जा रहा है कि पठान के बॉयकॉट की चर्चा के बाद शाहरुख खान ने हिंदुओं को रिझाने दही हांडी उत्सव मनाया। 

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“बायकॉट ने क्या हालत कर दी है पठान की। एक कहावत है, जब गां लगी फटने तो खैरात लगी बंटने। खैर नीच सुवर पाकिस्तान परस्त शाह रुख-रुख खान अब जो भी कर ले, केवल मटका नहीं, उस नारियल को अपने सर पर फोड़ ले। कुछ नहीं होने वाला, बायकॉट जारी रहेगा। हम हिन्दूओ और देशप्रेमीयो ने बहिष्कार बहिष्कार बहिष्कार जारी रखा है।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक


Read Also: क्या योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख खान की ‘पठान’ फिल्म न देखने का आवाहन किया? जानिये सच…


अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया, हमें यही वीडियो 24 अगस्त 2019 को वायरल बॉलीवुड के वैरिफाइड चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। उसमें दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो वर्ष 2019 में हुई दही हांडी का है।

आर्काइव लिंक

आगे बढ़ते हुये 24 अगस्त 2019 को प्रकाशित हिंदुस्तान के वेबसाइट पर भी इस बारें में जानकारी दी गयी है। उसमें बताया हुआ है कि शाहरुख खान ने मुंबई में अपने घर के सामने दही हांडी फोड़कर जन्माष्टमी मनायी। इसमें आप देख सकते है कि शाहरुख खान अपने बॉडी गार्ड के कंधे पर बैठकर मटकी फोड़ रहे हैं। 

मशहूर सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी इंस्टाग्राम पर 24 अगस्त 2019 को यह वीडियो पोस्ट किया था।

इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो पुराना है।


Read Also: शाहरुख खान को अमेरिकी हवाईअड्डे पर रोकने की पुरानी खबर गलत संदर्भ के साथ पुनः वायरल


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो वर्ष 2019 का है। इसका पठान फिल्म से कोई संबन्ध नहीं है।

Title:क्या ‘पठान’ फिल्म का विरोध शुरू होने के बाद शाहरुख खान दही हांडी उत्सव मनाया?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

9 hours ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

10 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

10 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

11 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago