Political

ईद पर काज़ी को मिठाई देने गयीं साध्वी प्रज्ञा के चार साल पुराने वीडियो को अभी हुई बकरीद का बताया जा रहा है।

यह वीडियो अभी का नहीं वर्ष 2019 का है। हाल ही में हुई बकरीद से इसका कोई संबन्ध नहीं है।

भोपाल की सांसद हिंदुत्ववादी साध्वी प्रज्ञा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें काज़ियों से मिलते हुये और उन्हें मिठाई देते हुये देख सकते है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि हाल ही में हुई बकरीद पर साध्वी प्रज्ञा ने शहर के काज़ी को शुभकामनाओं के रूप में मिठाई दिये। इस वीडियो को शेयर कर लोग उनपर तंज कस रहे है कि हिंदू- मुस्लिम की राजनीति करने वाली साध्वी प्रज्ञा काज़ियों को बकरीद की बधाई दे रही है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने दावा किया है कि “अपने अंध भक्तो को हिन्दू मुस्लिम के नाम पर उकसा कर वोट बैंक की राजनीति करने वाली भोपाल से एमपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आज ईद के मौके पर शहर काजी को eid Mubarak करके मिठाई का बॉक्स दिया, ये सुनकर भक्तों की नींद हो खराब हो गई।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो को देखने पर हमने पाया कि यह न्यूज़ तक की रिपोर्ट है। इसमें आप न्यूज़ तक का चिन्ह देख सकते है।

इसको ध्यान में रखकर हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यही वीडियो 6 जून 2019 को न्यूज़ तक के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने ईद के दिन बधाई देने शहर के काज़ी के घर गयी थी।  

आर्काइव लिंक

आपको बता दें कि वायरल वीडियो हाल ही में हुई बकरीद का वीडियो नहीं है।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा आंशिक रूप से गलत है। यह वीडियो चार साल पुराना है। इसका हाल ही में हुई बकरीद से कोई संबन्ध नहीं है।

Title:ईद पर काज़ी को मिठाई देने गयीं साध्वी प्रज्ञा के चार साल पुराने वीडियो को अभी हुई बकरीद का बताया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Partly False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

19 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

19 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago