Social

यह वीडियो नेपाल विमान दुर्घटना का नहीं है। जानिये इस वीडियो का सच…

इसमें दिख रही घटना वर्ष 2021 में रूस में हुये सैन्य विमान दुर्घटना की है। इसका हाल ही में हुये नेपाल विमान दुर्घटना से कोई संबन्ध नहीं है।

15 जनवरी को नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास यती एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिये उड़ान भरी थी। इस घटना से जोड़कर एक विमान दुर्घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही में नेपाल में हुई घटना का वीडियो है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “नेपाल में प्लेन हादसा का लाइव वीडियो।“ 

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने इनवीड-वी वैरिफाइ टूल के माध्यम से इसे छोटे कीफ्रेम्स में काटकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यही वीडियो 17 अगस्त 2021 में सी.एन.एन न्यूज़18 के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि रूस के मॉस्को में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उसमें तीन लोग सवार थे और उन तीनों की मौत हो गयी थी। यह उस घटना का वीडियो है।

आर्काइव लिंक

17 अगस्त को ए.पी न्यूज़ के वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में भी यही बताया गया है कि रूसी प्रोटोटाइप सैन्य परिवहन विमान मॉस्को के बाहर एक टेस्ट उड़ान भर रहा था। उसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूस के संयुक्त विमान निगम ने बताया कि नया हल्का सैन्य परिवहन विमान, इल-112वी, मॉस्को से 45 किलोमीटर (28 मील) पश्चिम में कुबिंका हवाई क्षेत्र में लैंडिंग के लिये जा रहे एक जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें दो परीक्षण पायलट और एक फ्लाइट इंजीनियर सवार थे और कोई भी जीवित नहीं बचा। वायरल वीडियो में दिख रही तस्वीरें आप इस वेबसाइट पर प्रकाशित की हुई देख सकते है।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो नेपाल में हुये विमान दुर्घटना का नहीं। वर्ष 2021 में रूस में सैन्य विमान दुर्घटना का वीडियो है।

Title:यह वीडियो नेपाल विमान दुर्घटना का नहीं है। जानिये इस वीडियो का सच…

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

12 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago