Social

रोहित शर्मा के पुराने वीडियो को मुंबई इंडियंस की कप्तानी और हार्दिक पंड्या से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो अभी का नहीं तीन वर्ष पुराना है। इसका हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस की कप्तानी से कोई संबन्ध नहीं है।

हाल ही में आई.पी.एल की टीम ने मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक पंड्या को बनाया गया है। इसके पहले इसके कप्तान रोहित शर्मा थे। चूंकि अब हार्दिक पंड्या ने कप्तान के रूप में रोहित शर्मा की जगह ले ली है, इस बारे में लोगों के बीच काफी चर्चा और विवाद चल रहा है। इसी बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें कुछ बात करते हुये सुन सकते है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में रोहित शर्मा रो रहे है क्योंकि उनसे कप्तानी वापस लेकर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बना लिया गया है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या की जगह लेने के बाद रोहित शर्मा रोते हुए।“

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें इसका मूल वीडियो 18 मई 2020 को एन.एन.आई.एस क्रिकेट के चैनल पर प्रसारित किया हुई मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बतया गया है कि यह वीडियो रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की इंस्टाग्राम पर हुई लाइव चैट का वीडियो है। आप दिये गये वीडियो में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इसमें वायरल हो रहे वीडियो क्लिप को आप 1.52 मिनट और 23.22 मिनट से आगे तक देख सकते है।

चूंकि यह वीडियो पुराना हम समझ सकते है कि इसका हाल ही में हार्दिक पंड्या के कप्तान बनने से कोई संबन्ध नहीं है। आप देख सकते है कि इस वीडियो में वे आई.पी.एल की कप्तानी के बारे में बात नहीं कर रहे है। वो  कई विषयों के बारे में बात कर रहे है जैसे एक बार बंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गयी उनकी मैच।

आपको बता दें कि जाँच के दौरान हमें यह वीडियो और भी कई चैनलों पर 18 मई 2020 को ही प्रसारित किया हुआ मिला। आप नीचे देख सकते है।

निष्कर्ष: 

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं, तीन साल पुराना है।

Title:रोहित शर्मा के पुराने वीडियो को मुंबई इंडियंस की कप्तानी और हार्दिक पंड्या से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

2 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

4 days ago