Political

क्या भाजपा सांसद रवि किशन कांग्रेस के काम की तारीफ कर रहे है? जानिये इस वीडियो का सच…

यह वीडियो वर्ष 2014 का है। उस दौरान रवि किशन कांग्रेस की तरफ से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। तब वो भाजपा में नहीं थे।

भाजपा नेता रवि किशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें कहते हुये सुन सकते है कि कांग्रेस से उनका पुराना नाता है। उनके पिता कांग्रेसी थे। तीन गांधियों का खून भारत की मिट्टी में सना हुआ है और ये भी कह रहे है कि कांग्रेस की वजह से इस देश की तरक्की भी हुई है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अभी का है। इस वीडियो को शेयर कर इंटरनेट पर यूज़र्स सवाल उठा रहे है कि भाजपा नेता रवि किशन आखिर कांग्रेस की तारीफ कैसे कर रहे हैं ?

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“ये बीजेपी सांसद रवि किशन को कांग्रेस प्रेम कैसे हुआ दोस्तों।” 

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो को देखने पर हमने पाया कि यह न्यूज़ नेशन का वीडियो है और इसमें 4 अप्रैल 2014 तारीख लिखी हुई है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

इसको ध्यान में रखते हुये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें न्यूज़ नेशन के चैनल पर 4 अप्रैल 2014 को इसका मूल वीडियो प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा हुआ है अभिनेता रवि किशन 2014 के लोकसभा चुनाव के लिये उत्तर प्रदेश के जौनपुर से चुनाव लड़ रहे थे, ये तब का वीडियो है। उस समय वे पहली बार कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रहे थे। नीचे दिये गये वीडियो में आप वायरल क्लिप को देख सकते है।

आर्काइव लिंक

आपको बता दें कि यह वर्ष 2014 में रवि किशन भाजपा नहीं कांग्रेस पार्टी में थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ कर वर्ष 2017 में भाजपा का दामन थाम लिया था।

निष्कर्ष: 

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो वर्ष 2014 का है। उस दौरान लोकसभा के चुनाव थे और रवि किशन कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रहे थे।

Title:क्या भाजपा सांसद रवि किशन कांग्रेस के काम की तारीफ कर रहे है? जानिये इस वीडियो का सच…

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

2 days ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

2 days ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

3 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

3 days ago