Political

नशा कर रही लड़कियों के पुराने वीडियो को केजरीवाल सरकार से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो अभी का नहीं, बल्की सात साल पुराना है। उस समय पंजाब में अरविंद केजरीवाल की सरकार नहीं थी।

नशा करते हुई लड़कियों का एक वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से शेयर किया जा रहा है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार होते हुये वहां लड़कियाँ नशा कर रही है। 

इसको साझा कर यूज़र्स केजरीवाल व आम आदमी पार्टी पर तंज कस रहे है। दरअसल, पंजाब में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी ने नशा मुक्त राज्य का वादा किया था। इस वजह से लोग इस वीडियो को शेयर कर आप सरकार को सवाल पूंछ रहे है।

वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है, “केजरुद्दीन का फ्री मॉडल। पंजाब के घर घर पहुंचा नशा। पंजाब सरकार।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…
इस वीडियो की जाँच करने के लिये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यही वीडियो डेली मोशन के वेबसाइट पर 29 जून 2015 को प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि पंजाबी भारतीय लड़कियां छात्रावास के कमरे में बुरे दोस्तों के साथ धूम्रपान करती हैं।

आर्काइव लिंक

इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो 2015 से इंटरनेट पर मौजूद है और उस समय पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं थी। इस साल मार्च में पंजाब में आम आदमी पार्टी के भगवंत मान मुख्यमंत्री बने है। आपको बता दें कि वर्ष 2015 में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की सरकार थी और प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री थे। 

फैक्ट क्रेसेंडो इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया है कि यह वीडियो पंजाब का है या नहीं। परंतु यह वर्ष 2015 से वायरल है इसलिये हम कह सकते है कि इसका पंजाब में आम आदमी पार्टी से कोई संबन्ध नहीं है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो वर्ष 2015 का है, तब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं थी।

Title:नशा कर रही लड़कियों के पुराने वीडियो को केजरीवाल सरकार से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

47 minutes ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

23 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

3 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

3 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago