क्या भारत जोड़ो यात्रा के बाद पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ मज़ार पर चादर चढ़ाने गये?

False Political

यह वीडियो भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद का नहीं, बल्कि वर्ष 2018 का है। तब प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ संत कबीर के समाधि पर गये थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेज़ी से साझ किया जा रहा है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद वे दोनों एक मज़ार पर चादर चढ़ाने गये है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “भारत जोड़ो यात्रा से भाजप में छा रहा है डर। मोदी-योगी मजार पर चढ़ा रहे है चादर।“ (शब्दश:)

फेसबुक

https://twitter.com/Vakeel87624924/status/1580495158722068481

आर्काइव लिंक


Read Also: क्या देश विरोधी नारे लगाने के लिए किसानों द्वारा भाजपा नेता उमेश सिंह को पीटा गया? जानिए सच


अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो में हमने ए.एन.आई को चिन्ह देखा। जिसके बाद हमने उस आधार पर यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें यही वीडियो 28 जून 2018 को ए.एन.आई को चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। 

उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर स्थित कबीर समाधि स्थल का दौरा किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

28 जून 2018 को ए.बी.पी न्यूज़ की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में बताया गया है कि नरेंद्र मोदी संत कबीरदास के 620 वीं जयंती के मौके पर कबीर नगर में स्थित मगहर गये थे। वहाँ उन्होंने संत कबीर के निर्माण स्थल के दर्शन किये व एक जनसभा को संबोधित किया।4

आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू हुई थी। चूंकि यह यात्रा पिछले महीने शुरू हुई थी और वायरल वीडियो वर्ष 2018 का है, तो हम कह सकते है कि इस वीडियो का भारत जोड़ो यात्रा से कोई संबन्ध नहीं है।


Read Also: क्या देश विरोधी नारे लगाने के लिए किसानों द्वारा भाजपा नेता उमेश सिंह को पीटा गया? जानिए सच


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं, वर्ष 2018 का है। प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ संत कबीर के समाधि पर उन्हें श्रद्धांजली देने गये थे।

Avatar

Title:क्या भारत जोड़ो यात्रा के बाद पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ मज़ार पर चादर चढ़ाने गये?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False