Political

योगी आदित्यनाथ का मज़ाक उड़ाने के बाद पप्पू यादव की हुई पिटाई? जानिये इस वीडियो का सच…

यह वीडियो अभी का नहीं चार साल पुराना है। इसका हाल ही में हुई किसी भी घटना से कोई संबन्ध नहीं है।

दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रहे पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन देने जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव वहाँ गये थे। वहाँ उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खूब मज़ाक उड़ाया। वे और उनके साथ मौजूद लोग योगी आदित्यनाथ पर काफी हंस रहे थे। इसके बाद पप्पू यादव का एक वीडियो सामने आ रहा है। उसमें आप उन्हें रोते हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ का मज़ाक उड़ाने की वजह से प्रयागराज में कुछ युवाओं ने पप्पू यादव की पिटाई की।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है,“ब्रेकिंग न्यूज़योगीजी का मजाक उड़ाने वाले पागल गैंडे पप्पू यादव की प्रयागराज में सनातनी युवाओं द्वारा बहुत अच्छे से स्वागत किया गया।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो में हमने क्विंट हिंदी का चिन्ह देखा और आखिरी में क्विंट हिंदी लिखा हुआ भी है। इसको ध्यान में रखकर हमने क्विंट हिंदी के यूट्यूब चैनल पर कीवर्ड सर्च कर इस वीडियो की खोज की। हमें यही वीडियो 6 सितंबर 2018 को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा हुआ है कि बिहार में स्वर्ण जातियों द्वारा किये गये भारत बंद में वे शामिल होने जा रहे थे। तभी वहाँ प्रदर्शनकारियों ने उनपर उनकी बात सुने बिना ही हमला कर दिया। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते समय वे बिलख- बिलखकर रोए। उनका कहना कि वे नारी बचाओ यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें पहले मां- बहन की गाली दी गयी और फिर उन्हें मारा गया। इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं को भी पीटा गया। 

आर्काइव लिंक

6 सितंबर 2018 को प्रसारित ए.बी.पी न्यूज़ की रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एससी/ एसटी संशोधन अधिनियम के खिलाफ बंद के समर्थकों ने पप्पु यादव की जाती पूंछी और फिर उनपर हमला कर दिया। उनका कहना है कि वे भी बंद के समर्थन में वहाँ रैली निकालने गये थे।

आर्काइव लिंक

इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो अभी का नहीं है। और इसका वर्तमान में हुई कोई भी घटना से कोई संबन्ध नहीं है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं, चार साल पुराना है। इसका वर्तमान की घटना से कोई सम्बन्ध नहीं है।

Title:योगी आदित्यनाथ का मज़ाक उड़ाने के बाद पप्पू यादव की हुई पिटाई? जानिये इस वीडियो का सच…

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

12 hours ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

13 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

13 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

14 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago