Social

फिल्म को बुरा बोलने वाले शख्स का वीडियो फिल्म ब्रम्हास्त्र से संबन्धित नहीं है।

यह वीडियो वर्ष 2017 में प्रसारित किया गया था। इसमें बुजुर्ग आदमी उड़ता पंजाब फिल्म के बारें में बोल रहा है।

एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप उसे एक फिल्म के बारे में कहते हुये सुन सकते है। वे बता रहे है कि उन्हें वह फिल्म काफी बुरी लगी। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह बुजुर्ग फिल्म ब्रम्हास्त्र के बारें में बात कर रहा है।

वायरल हो रहे पोस्ट को आप नीचे देख सकते है।

फेसबुक

आर्काइव लिंक


Read Also: Fake News: क्या करण जौहर, रणबीर कपूर और अलिया भट्ट ने पाकिस्तान बाढ़ पीडितों के लिये एक करोड़ रुपये दिये?


अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो को देखने पर हमने इसमें माइक के उपर वायरल बॉलीवुड लिखा हुआ पाया। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

इसके बाद हमने वायरल बॉलीवुड के यूट्यूब चैनल पर जाकर कीवर्ड सर्च किया। तो वहाँ हमें इसका मूल वीडियो 24 मार्च 2017 को प्रसारित किया हुआ मिला। इसको देखने पर हमने पाया कि इस बुजुर्ग ने कई फिल्मों के लिये नकारात्मक टिप्पणियां दी है। और इसमें उनके द्वारा सभी फिल्मों के उपर की गयी टिप्पणी बतायी गयी है। आप नीचे दिये गये वीडिये मे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इस वीडियो में आप वायरल क्लिप को 3.14 मिनट से आगे तक देख सकते है। उसमें आप देख सकते है कि वहाँ लिखा है कि वह बुजुर्ग उड़ता पंजाब फिल्म के बारे में बात कर रहा है।

आपको बता दें कि फिल्म ब्रम्हास्त्र 9 सितंबर को रिलीज़ हुई थी।


Read Also: क्या आमिर खान ने मान लिया ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म लोगों को पसंद नहीं आयी?


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें बुजुर्ग आदमी ब्रम्हास्त्र के बारे में नहीं, बल्की उड़ता पंजाब फिल्म के बारे में बोल रहा है।

Title:फिल्म को बुरा बोलने वाले शख्स का वीडियो फिल्म ब्रम्हास्त्र से संबन्धित नहीं है।

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

15 hours ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

15 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

15 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

17 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

2 days ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago