Political

क्या भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाये हैं?

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का यह वीडियो वर्ष 2012 का है। उस समय भाजपा की सरकार नहीं थी। वे कांग्रेस सरकार से रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल कर रहे थें।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें वे कह रहे है कि एक के बाद एक रेलवे दुर्घटनाएं हो रही है। यात्री सुरक्षित नहीं है और सुविधाएं बिलकुल नहीं है। रेल के यात्री राम भरोसे यात्रा कर रहे है। सरकार रेल रात्रियों की सुरक्षा और इंतज़ाम करने को तैयार नहीं है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी अपनी ही सरकार से रेल यात्रियों की सुरक्षा के बारे में सवाल उठा रहे है।

दरअसल, हाल ही में ओडिसा में हुये बड़े रेल हादसे के संबन्ध में यह वीडियो शेयर किया जा रहा है। आप वायरल वीडियो को नीचे देख सकते है।

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। वहाँ हमें इसका मूल वीडियो 23 मई 2012 को भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि वर्ष 2012 में आंध्र प्रदेश में हुये ट्रेन दुर्घटना के समय मुख्तार अब्बास नकवी ने रेल सुरक्षा पर सवाल उठाये थे। आप नीचे दिये गये वीडियो में देख सकते है।

आर्काइव लिंक

22 मई 2012 में बैंगलोर जाने वाली हम्पी एक्सप्रेस भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में पेनुकोंडा के पास एक स्थिर मालगाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गयी और 43 लोग घायल हुये थे। इस दुर्घटना में ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गये व अन्य डिब्बों में आग लग गयी थी। उपर दिये गये वीडियो में अब्बास नकवी इस घटना के बारे में बात कर रहे थे।

आपको बता दें कि वर्ष 2012 में डॉ. मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे और कांग्रेस की सरकार थी। उस दौरान केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं थी। जिससे हम स्पष्ट हो सकते हैं की पुराने वीडियो को गलत दावे से फैलाया जा रहा है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें पूरा कथन नहीं किया गया है। यह वीडियो वर्ष 2012 का है। तब केंद्र में भाजपा सरकार नहीं, कांग्रेस की सरकार थी।

Title:क्या भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा पर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाये हैं?

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Missing Context

Recent Posts

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

2 days ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

3 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

3 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

4 days ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

5 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

5 days ago