Social

चार वर्ष पुराने वीडियो को चक्रवात तौकते का बता वायरल किया जा रहा है।

वर्तमान में देश में कई राज्यों में आये चक्रवात तूफान तौकते के चलते सोशल मंचों पर कई वीडियो व तस्वीरें वायरल होती चली आ रही है। फैक्ट क्रेसेंडो ने ऐसे कई वीडियो व तस्वीरों का अनुसंधान कर उनकी प्रमाणिता अपने पाठकों तक पहुंचाई है। इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो को काफी साझा किया जा रहा है, उस वीडियो में आप एक पुल के ऊपर से समुद्र की तीव्र विशाल लहरें को देख सकते है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वर्तमान में आये चक्रवात तौकते तूफान के चलते गुजरात के समुद्र में ऐसी तीव्र ऊंची लहरें उछाल मार रही है।

वायरल हो रहे पोस्ट के शीर्षक में लिखा है, 

गुजरात से लगने वाले समुद्र में दिखने लगा तूफान का असर। कई मीटर ऊंची लहरे। #today #तूफान #ताउते #गुजरात #समुद्र।”

फेसबुक | आर्काइव लिंक

इस वीडियो को इंटरनेट पर काफी तेज़ी से साझा किया जा रहा है।

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने जाँच के दौरान पाया कि वायरल हो रहा वीडियो चार वर्ष पहले लक्षद्वीप में स्थित मिनिकॉय द्वीप का है। इस वीडियो का वर्तमान में आये चक्रवात तूफान तौकते से व गुजरात से कोई सम्बंध नहीं है।

जाँच की शुरुवात हमने वायरल हो रहे वीडियो को इनवीड-वी वैरिफाइ टूल के माध्यम से छोटे कीफ्रेम्स में काटकर गूगल रीवर्स इमेज सर्च करने से की, परिणाम में हमें यही वीडियो द्वीपडायरी लक्षद्वीप नामक एक यूट्यूब चैनल पर 26 अगस्त 2017 को प्रसारित किया हुआ मिला। वीडियो के शीर्षक में लिखा है, “मिनिकॉय ईस्टर्न जेट्टी वेव्स अटैक 2017.08.23। इसके नीचे दी गयी जानकारी में लिखा है, “23/08/2017 को मिनिकॉय द्वीप पूर्वी जेट्टी पर भारी लहरों ने हमला किया। कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन स्थानीय कटमरैन अगत्ती और चेतलाट द्वीप में नष्ट हो गए। वीडियो साभार: द्वीपसमूह का एक विचित्र शुभचिंतक।

आपको बता दें कि मिनिकॉय द्वीप पूर्वी जेट्टी लक्षद्वीप संघ राज्य क्षेत्र में स्थित है।

आर्काइव लिंक

इसके पश्चात फैक्ट क्रेसेंडो ने द्वीपडायरी लक्षद्वीप के एक सहयोगी से संपर्क किया तो उन्होंने हमें बताया कि, “वायरल हो रहा वीडियो लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश के मिनिकॉय द्वीप का है। मिनिकॉय दक्षिण पश्चिमी भारतीय क्षेत्र का अंतिम द्वीप है। केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप द्वीप समूह में मौसम खराब होने की वजह से समुद्र में विशाल लहरें, चक्रवात ऐसी घटनाएं होती रहती है। यह वीडियो 26.08.2017 का है, वीडियो में दिख रही घटना मिनिकॉय द्वीप के पूर्वी यात्री जेट्टी में हुई थी। समुद्र की विशाल लहरें जेट्टी के ऊपर चली गयी व उसे शूट कर रहे शख्स को चोट भी आयी थी। इस वीडियो का वर्तमान में आये चक्रवात तूफान तौकते व गुजरात से कोई सम्बंध नहीं है।“ 

तदनंतर हमने गूगल मैप्स पर मिनिकॉय द्वीप पूर्वी जेट्टी की तस्वीरों का शोध किया जिन्हें आप आप नीचे दी गयी तस्वीरों में देख सकते है।

Google Maps

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि उपरोक्त दावा गलत है। वायरल हो रहा वीडियो चार वर्ष पहले लक्षद्वीप में स्थित मिनिकॉय द्वीप का वीडियो है। इस वीडियो का वर्तमान में आये चक्रवात तूफान तौकते से व गुजरात से कोई सम्बंध नहीं है।

फैक्ट क्रेसेंडो द्वारा किये गये अन्य फैक्ट चेक पढ़ने के लिए क्लिक करें :

१. नाक में नींबू का रस डालने से COVID19 (कोरोना वायरस) ठीक नहीं होता है।

२. मेक-अप किये अभिनेताओं के चार वर्ष पुराने वीडियो को वर्तमान फिलीस्तीनी लोगों की स्थिति का बता वायरल किया जा रहा है।

३. इस वर्ष 5 जून से यू.पी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने की खबर फर्ज़ी है।

Title:चार वर्ष पुराने वीडियो को चक्रवात तौकते का बता वायरल किया जा रहा है।

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

22 hours ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

23 hours ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

23 hours ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

1 day ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

3 days ago