Political

इसुदान गढ़वी के रोड़ शो के पुराने वीडियो को हाल ही का बताकर वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री के उम्मीद्वार बनाने से पहले का है। इसको वर्तमान का बताया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के गुजरात के मुख्यमंत्री के उम्मीद्वार इसुदान गढ़वी के रोड़ शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि हाल ही में हुये उनके चुनावी रोड़ शो में लोग शामिल नहीं हुये। 

इस वीडियो को इस दावे के साथ दूसरे राजनीतिक दलों के कई नेताओं ने शेयर किया है। और वे आम आदमी पार्टी पर तंज कस रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है,“AAP के गुजरात CM उम्मीदवार के रोड शो की तस्वीरें, मानो पूरा गुजरात उमड़ आया।” (शब्दश:)

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की सच्चाई का पता गूगल पर कीवर्ड सर्च कर लगाया। वहाँ हमें आम आदमी पार्टी गुजरात के आधिकारिक फेसबुक पेज पर यह वीडियो इस साल 17 मई को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह आम आदमी पार्टी के परिवर्तन यात्रा का वीडियो है। यह यात्रा के तीसरे दिन का पोरबंदर का वीडियो है और इस दिन इसुदान गढ़वी ने इस यात्रा में भाग लिया था। इसमें आप वायरल वीडियो को 0.15 मिनट से आगे तक देख सकते है।

आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

आपको बता दें कि 4 नवंबर को अरवींद केजरीवाल ने इसुदान गढ़वी को गुजरात के मुख्यमंत्री पद का उम्मीद्वार घोषित किया था। और यह वीडियो इससे काफी पुराना है। हम कह सकते है कि इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीद्वार बनाने से पहले का यह वीडियो है।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह आम आदमी पार्टी के परिवर्तन रैली का वीडियो है। यह काफी पुराना है और उस समय इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री का उम्मीद्वार नहीं बनाया गया था।

Title:इसुदान गढ़वी के रोड़ शो के पुराने वीडियो को हाल ही का बताकर वायरल किया जा रहा है।

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: Missing Context

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

8 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

8 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago