इसुदान गढ़वी के रोड़ शो के पुराने वीडियो को हाल ही का बताकर वायरल किया जा रहा है।

Missing Context Political

यह वीडियो इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री के उम्मीद्वार बनाने से पहले का है। इसको वर्तमान का बताया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के गुजरात के मुख्यमंत्री के उम्मीद्वार इसुदान गढ़वी के रोड़ शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि हाल ही में हुये उनके चुनावी रोड़ शो में लोग शामिल नहीं हुये। 

इस वीडियो को इस दावे के साथ दूसरे राजनीतिक दलों के कई नेताओं ने शेयर किया है। और वे आम आदमी पार्टी पर तंज कस रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है,“AAP के गुजरात CM उम्मीदवार के रोड शो की तस्वीरें, मानो पूरा गुजरात उमड़ आया।” (शब्दश:)

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की सच्चाई का पता गूगल पर कीवर्ड सर्च कर लगाया। वहाँ हमें आम आदमी पार्टी गुजरात के आधिकारिक फेसबुक पेज पर यह वीडियो इस साल 17 मई को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह आम आदमी पार्टी के परिवर्तन यात्रा का वीडियो है। यह यात्रा के तीसरे दिन का पोरबंदर का वीडियो है और इस दिन इसुदान गढ़वी ने इस यात्रा में भाग लिया था। इसमें आप वायरल वीडियो को 0.15 मिनट से आगे तक देख सकते है।

आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

आपको बता दें कि 4 नवंबर को अरवींद केजरीवाल ने इसुदान गढ़वी को गुजरात के मुख्यमंत्री पद का उम्मीद्वार घोषित किया था। और यह वीडियो इससे काफी पुराना है। हम कह सकते है कि इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीद्वार बनाने से पहले का यह वीडियो है।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह आम आदमी पार्टी के परिवर्तन रैली का वीडियो है। यह काफी पुराना है और उस समय इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री का उम्मीद्वार नहीं बनाया गया था।

Avatar

Title:इसुदान गढ़वी के रोड़ शो के पुराने वीडियो को हाल ही का बताकर वायरल किया जा रहा है।

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: Missing Context