Social

इसरो चीफ के डांस का वायरल वीडियो चंद्रयान 3 की सफलता का नहीं है। ये वीडियो चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के पहले का है।

इसरो चीफ सोमनाथ के डांस के पुराने वीडियो को चंद्रयान 3 की सफलता के नाम से गलत दावे से वायरल किया गया है।

चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कराने के बाद इसरो चीफ एस सोमनाथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। जितनी चर्चा चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर हो रही है उतनी ही चर्चा इसरो चीफ को लेकर हो रही है। इसी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें इसरो चीफ एस सोमनाथ अन्य वैज्ञानिकों के साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो चीफ जश्न मनाते हुए डांस कर रहे हैं। यूज़र ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि…

जश्न तो बनता है , चंद्रयान 3 की सफलता के बाद झूमे वैज्ञानिक। इसरो चीफ ने भी किया डांस।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने वायरल वीडियो से सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च कर जानकारी जुटाने की शुरुआत की। जहां हमें एक पत्रकार सिद्धार्थ एमपी का एक ट्वीट मिला, जो विओन न्यूज़ में कार्यरत है। उन्होंने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए टीम इसरो को बधाई देते हुए डांस वाला ये वीडियो पोस्ट किया था। 

उसी ट्वीट के तहत, उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि यह वीडियो एक पुराने कार्यक्रम का था जो वीडियो चंद्रयान 3 से जुड़ा नहीं है। साथ में कुछ यूज़र के सवालों का जवाब देते हुए उनके द्वारा ये भी स्पष्ट किया गया है कि डांस का ये वायरल वीडियो जुलाई के पहले हफ्ते का है। 

ये समझने के बाद कि वीडियो जुलाई के पहले हफ्ते के है पड़ताल में और आगे बढ़े। अन्य कीवर्ड्स की मदद से वीडियो को अन्य साइटों पर भी ढूंढा। हमें इसरो की आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 6 जुलाई 2023 को एक वीडियो अपलोड किया हुआ मिला। जिसके नीचे कैप्शन में लिखा था कि G20 स्पेस इकोनॉमी लीडर्स मीटिंग (SELM) का चौथा संस्करण दिवस – 1 

इस वीडियो में हम इसरो चीफ सोमनाथ को 22:44 मिनट से बोलते हुए देख सकते हैं। जिसमें एक चीज और नोटिस की गयी है कि उन्होंने वायरल वीडियो के समान ही कपड़े पहने हुए हैं। हमें आगे डिपार्टमेंट ऑफ़ स्पेस की वेबसाइट पर स्पेस इकॉनमी लीडर्स मीटिंग कार्यक्रम से जुड़ी प्रेस रिलीज़ दिखाई दी। जिससे हम पूर्णतः स्पष्ट हुए कि इसरो चीफ सोमनाथ के डांस का वायरल वीडियो चंद्रयान 3 मिशन  सफलता के दौरान का नहीं है।

निष्कर्ष 

तथ्यों की जाँच से ये पता चलता है कि वायरल वीडियो को गलत दावे से फैलाया गया है। डांस कर रहे इसरो चीफ का वायरल वीडियो एक कार्यक्रम के दौरान का है जो चंद्रयान 3 की सफलता से नहीं जुड़ा है।

Title:इसरो चीफ के डांस का वायरल वीडियो चंद्रयान 3 की सफलता का नहीं है। ये वीडियो चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के पहले का है।

Written By: Priyanka Sinha

Result: False

Recent Posts

महिलाओं को छेड़ने की ये घटना 2017 में उत्तर प्रदेश में हुई थी, जिसे अब बंगाल के नाम से वायरल किया जा रहा है….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मनचलों को दो महिलाओं…

1 hour ago

क्या संत महिलाओं के चेंजिंग रूम में गुप्त कैमरे लगाकर देख रहे थे? दावा फर्जी, मामला कुछ और है…

पश्चिम बंगाल के एक असंबंधित वीडियो को मई 2024 में उत्तर प्रदेश के एक मंदिर…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में आए बाढ़ का तीन साल पुराना वीडियो, उत्तरकाशी के धराली के रूप में वायरल…

उत्तरकाशी जिले के धराली में आई त्रासदी के नाम पर वायरल हुआ यह वीडियो, तीन…

2 days ago

धराली में राहत बचाव -कार्य के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर से जेसीबी पहुंचाने वाली एडिटेड तस्वीर फर्जी दावे से वायरल…

चिनूक हेलिकॉप्टर से जेसीबी ले जाती वायरल यह तस्वीर असली नहीं एडिटेड है।  उत्तराखंड के…

2 days ago

भूस्खलन की चपेट से  बचते ट्रक का ये वीडियो हिमाचल प्रदेश का नहीं , दावा फर्जी….

हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। चंबा में भी हाल ही में…

3 days ago