Political

राष्ट्रोत्थान परिषत के सदस्यों द्वारा एस.सोमनाथ के हुये सम्मान के वीडियो को हाल ही का बता वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो पुराना है। वीडियो में दिख रहे लोग आर.एस.एस के सदस्य नहीं है और न ही वह उनका दफ्तर है।

इसरो के प्रमुख एस.सोमनाथ का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप उनको एक शख्स से मिलते हुये देख सकते है। वह शख्स उन्हें अभिनंदन देते हुये उन्हें शॉल ओढ़ा रहे है। दावा किया जा रहा है कि चंद्रयान 3 की सफलता के बाद आर.एस.एस के दफ्तर में उनके सदस्यो ने इसरो चीफ एस.सोमनाथ का सम्मान किया। 

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “Isro चीफ सोमनाथ जी कल RSS के कार्यालय पहुंचे थे जहां उनका सम्मान किया गया! जय हिंद जय भारत जय जय सीताराम सीताराम!”

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने इस वीडियो की जाँच इनवीड-वी वैरिफाई टूल के माध्यम से की। हमें यही वीडियो वी.एस.के जयपुर के वैरिफाइड फेसबुक पेज पर 20 जुलाई को शेयर किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि बेंगलुरु के चामराजपेटे में स्थित राष्ट्रोत्थान परिषत में आर.एस.एस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने चंद्रायान 3 के सफलतापूर्वक नेतृत्व करने पर इसरो के अध्यक्ष डॉ.एस सोमनाथ को बधाई दी।

हमें यही वीडियो वी.एस.के जयपुर के इंस्टाग्राम पेज पर 20 जुलाई को और वी.एस.के कर्नाटक के फेसबुक पेज पर 19 जुलाई को शेयर किया हुआ मिला। उधर भी यही जानकारी दी गयी है। आपको बता दें कि वी.एस.के याने की विश्व संवाद केंद्र एक मीडिया हाउस है।

चूंकि ये वीडियो जुलाई में अपलोड किया गया है, हम कह सकते है कि ये चंद्रायान3 के लैंडिंग के समय का नहीं है।

इसके बाद हमने इस बारे में और जाँच की तो हमें वी.एस.के कर्नाटक के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर 26 अगस्त को वायरल वीडियो के बारे में स्पष्टिकरण दिया हुआ मिला। उसमें बताया गया है कि यह वीडियो अभी का नहीं, पुराना है। उन्होंने यह भी बताया है कि वीडियो आर.एस.एस के कार्यालय का नहीं है। इस वीडियो में दिख रहे लोग राष्ट्रोत्थान परिषत द्वारा चलाये गये TAPAS परियोजना का नेतृत्व कर रहे लोग है। उन्होंने स्पष्ट रूप से इस वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है।

आर्काइव लिंक

इसके बाद हमने विश्व संवाद केंद्र में अरुन नामक एक शख्स से बात की उन्होंने हमें बताया कि “इस वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं पुराना है।“

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो चंद्रयान3 के सॉफ्ट लैंडिंग के बाद का नहीं है। यह पुराना वीडियो है। वीडियो में दिख रहे लोग आर.एस.एस के सदस्य नहीं है।

Title:राष्ट्रोत्थान परिषत के सदस्यों द्वारा एस.सोमनाथ के हुये सम्मान के वीडियो को हाल ही का बता वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

17 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

17 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago