False

वर्ष 2020 में लगी गिरजाघर में आग के वीडियो को फ्रांस में हो रहीं हिंसा का बताया जा रहा है।

गिरजाघर में लगी आग का यह वीडियो अभी का नहीं, वर्ष 2020 का है।

27 जून को 17 वर्षीय फ्रांसीसी-अल्जीरियाई नाहेल को एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी व उसकी मृत्यु हो गयी। कहा जा रहा है कि उसने कथित तौर पर अधिकारियों के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया था। इस वजह से उसे गोली मार दी गयी। जिसके बाद फ्रांस में हिंसा शुरू हो गयी। इसके चलते कई वीडियो व तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। ऐसे में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से शेयर किया जा रहा है। उसमें आप एक गिरजाघर को जलते हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि फ्रांस में हाल ही में हो रही हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने गिरजाघर में भी आग लगायी। इंटरनेट पर यूज़र्स फ्रांस के लोगों को मुस्लिम शरणार्थियों को फ्रांस में रहने की अनुमति देने के लिये जिम्मेदार ठहरा रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “फ्रांस ने भी मोहब्बत की दुकान खोली थी, 5 लाख मुजाहिद शरणार्थियों को अपने देश मे शरण दी थी। हाल खुद ही देख लो।“ 

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने इनवीड-वी वैरिफाई टूल के माध्यम से छोटे कीफ्रेम्स में काटकर की। परिणाम में यही वीडियो FRANCE 24 English के आधिकारिक चैनल पर 18 जुलाई 2020 को प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो पश्चिमी फ्रांस के नैनटेस शहर में स्थित गिरजाघर का है। वहाँ वर्ष 2020 में भीषण आग लगी थी व 15वीं सदी में बनी इमारत का एक भव्य हिस्सा नष्ट हो गया।

आर्काइव लिंक

18 जुलाई को प्रकाशित न्यू योर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी वीडियो में दिख रहे गिरजाघर का वीडियो पोस्ट किया गया है। उसमें बताया गया है कि शनिवार यानि की 18 जुलाई की सुबह पश्चिमी फ्रांसीसी शहर नैनटेस के गिरजाघर के अंदर आग लग गयी थी। वीडियो में दिख रही तस्वीरें उसी की है। इसमें बताया गया है कि गिरजाघर में तीन अलग-अलग जगह से आग लगी थी। 

इस साल 30 मार्च को प्रकाशित RFI की रिपोर्ट में बताया गया है कि गिरजाघर के स्वयंसेवक इमैनुएल अबायिसेंगा ने खुद आग लगायी थी। कोर्ट की जाँच में पता चला कि वह उस समय मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसे जेल की सज़ा दी गयी है इसके अलावा उसे नैनटेस से पांच साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया है। उसपर किसी भी तरह का हथियार रखने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।  

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो हाल ही में फ्रांस में हो रही हिंसा का नहीं, वर्ष 2020 में नैनटेस के गिरजाघर में आग लगी थी, उसका है। 

Title:वर्ष 2020 में लगी गिरजाघर में आग के वीडियो को फ्रांस में हो रहीं हिंसा का बताया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

21 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

3 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

3 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago