False

क्रिकेट फैंस के प्रदर्शन का पुराना वीडियो 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप से जोड़ कर वायरल….

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की इस हार के बाद भारतीय क्रिकेटर्स के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट के करोड़ों फैन्स भी रोए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीरों को मारते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि भारतीय टीम की वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद क्रिकेट फैंस ने प्रदर्शन किया । 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप जीत का जश्न मना रहे भारतीय।

ट्विटरआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट्स लिये। मिली तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च करने पर वायरल वीडियो हमें Informative Stuff नाम के एक फेसबुक पेज पर मिला। वीडियो को 12 नवंबर 2022 को अपलोड किया गया था। 

वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था “टीम इंडिया के मंत्र हाय हाय #T20WorldCup #ENGvIND”। 

इस वायरल वीडियो को 2022 में अन्य फेसबुक यूजरर्स ने अपलोड किया था। और पोस्ट के साथ जानकारी दी गई है कि 10 नवंबर 2022 को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत इंग्लैंड से 10 विकेट से हार गया था। जिसके बाद लोगों ने ये प्रदर्शन किया था। 

बता दें कि 10 नवंबर  2022 को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत इंग्लैंड से 10 विकेट से हार गया था। भारत द्वारा दिए गए 169 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 16 ओवर में 170 रन बनाकर जीत हासिल किया था। 

निष्कर्ष-

तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि, क्रिकेट फैंस के प्रदर्शन का यह वीडियो 2022 से इंटरनेट पर मौजूद है। वीडियो का 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप से कोई लेना- देना नहीं है।

Title:क्रिकेट फैंस के प्रदर्शन का पुराना वीडियो 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप से जोड़ कर वायरल….

Written By: Saritadevi Samal

Result: False

Recent Posts

महिलाओं को छेड़ने की ये घटना 2017 में उत्तर प्रदेश में हुई थी, जिसे अब बंगाल के नाम से वायरल किया जा रहा है….

सोशल मीडिया पर एक वीडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मनचलों को दो महिलाओं…

3 hours ago

क्या संत महिलाओं के चेंजिंग रूम में गुप्त कैमरे लगाकर देख रहे थे? दावा फर्जी, मामला कुछ और है…

पश्चिम बंगाल के एक असंबंधित वीडियो को मई 2024 में उत्तर प्रदेश के एक मंदिर…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में आए बाढ़ का तीन साल पुराना वीडियो, उत्तरकाशी के धराली के रूप में वायरल…

उत्तरकाशी जिले के धराली में आई त्रासदी के नाम पर वायरल हुआ यह वीडियो, तीन…

2 days ago

धराली में राहत बचाव -कार्य के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर से जेसीबी पहुंचाने वाली एडिटेड तस्वीर फर्जी दावे से वायरल…

चिनूक हेलिकॉप्टर से जेसीबी ले जाती वायरल यह तस्वीर असली नहीं एडिटेड है।  उत्तराखंड के…

2 days ago

भूस्खलन की चपेट से  बचते ट्रक का ये वीडियो हिमाचल प्रदेश का नहीं , दावा फर्जी….

हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। चंबा में भी हाल ही में…

4 days ago