False

बलूचिस्तानियों का ऑपरेशन सिंदूर पर जश्न मनाने के दावे से 2024 का पुराना वीडियो वायरल…

ऑपरेशन सिंदूर पर बलूचिस्तानियों के जश्न मनाने का फर्जी दावा वायरल किया जा रहा है, यह वीडियो 2024 से ही इंटरनेट पर मौजूद है।

पहलगाम पर आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए।उसी से जोड़ते हुए इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल किया जा रहा है। जिसमें, कुछ लोगों को डांस करते हुए जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो साझा करते हुए  दावा किया जा रहा है कि बलूचिस्तान में लोग पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंधुर का जश्न मना रहे हैं।पोस्ट के साथ कैप्शन इस प्रकार है….

#OperationSindoor के बाद ब्लूचिस्तान में जश्न #HarHarMahadev

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो से तस्वीर लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें यही वीडियो मिला, जिसे 15 अप्रैल 2024 को “AK Studio” नाम के फेसबुक हैंडल पर पोस्ट किया गया था। वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में “Balochi lewa balochi dance” लिखा था। इससे इतना तो पता चल गया कि यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर के पहले से है।

इस बारे में आगे और खोज करने पर पता चला कि वीडियो में दिख रहा समूह का एक यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम Azmat Baloch है। इस चैनल पर वायरल वीडियो में दिख रहे समूह की तरफ से कई ऐसे नृत्य के वीडियो शेयर किए गए थें, जिससे पता चलता है कि वे बलूची लेवा नृत्य कर रहे थें।

बलूची लेवा नृत्य वास्तव में बलूचिस्तान में बलूच लोगों द्वारा किया जाने वाला एक पारंपरिक लोक नृत्य है, विशेष रूप से यह नृत्य मकरान के तटीय क्षेत्र में किया जाता है। यह एक खुशी का उत्सव है जहां आदिवासी अक्सर समूहों में प्रदर्शन करते हैं, हाथ और पैर की हरकतों की नकल करते हैं। इसमें किया जाने वाला नृत्य   बलूच संस्कृति की एक जीवंत परिभाषा है, जिसे अक्सर उत्सव और खुशी के अवसरों के दौरान किया जाता है। इसमें समूह नृत्य किया जाता है, जिसमें प्रतिभागी हाथ और पैर की हरकतों की नकल करते हैं। पारंपरिक वाद्ययंत्र के तौर पर सुरोज और ढोल जैसे वाद्ययंत्रों सहित बलूची संगीत का आयोजन होता है। सांस्कृतिक संदर्भ में लेवा नृत्य व्यापक बलूची सांस्कृतिक विरासत का एक हिस्सा है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि, वायरल वीडियो का हाल ही में भारत की तरफ से पाकिस्तान पर हुए ऑपरेशन सिंदूर से कोई संबंध नहीं है। असल में, यह वीडियो 2024 से सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। इसमें बलूचिस्तान के लोग अपनी पारंपरिक नृत्य को करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल हो रहा है।

Title:बलूचिस्तानियों का ऑपरेशन सिंदूर पर जश्न मनाने के दावे से 2024 का पुराना वीडियो वायरल…

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

भारतीय संसद में पाकिस्तानी समर्थकों वाला बिलावल भुट्टो का एडिटेड व फेक वीडियो वायरल…

बिलावल भुट्टो ने पाकिस्तान की संसद में यह नहीं कहा कि "हमारे लोग भारत की…

2 days ago

भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने का 2024 का वीडियो हालिया मामला बता कर वायरल…

6 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के…

2 days ago

पत्नी के साथ मारपीट करते मुस्लिम शख्स का वीडियो सांप्रदायिक दावे से वायरल…

सोशल मीडिया पर एक महिला पर अत्याचार करते शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो…

2 days ago

कोर्टरूम में रील बनाते एक शख्स कोई जज नहीं  बल्कि एक एक्टर हैं…

कोर्टरूम में रील बनाते एक  जज का वीडियो  सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल…

2 days ago

बांग्लादेश में हिंदू बच्चे से जबरन कलमा पढ़वाने का फेक सांप्रदायिक दावा वायरल, किसी और मामले से सम्बंधित है वीडियो…

वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा है फेक सांप्रदायिक दावा, नशीले पदार्थों का सेवन…

5 days ago