Political

देश में राजनितीक दलों में हो रहे परिवारवाद पर आवाज़ उठा रहे आप के संजय सिंह का वीडियो अभी का नहीं, पुराना है।

वीडियो कुछ महीने पुराना है। इसका पटना में हुई विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक से कोई संबन्ध नहीं है।

23 तारिख को बिहार की राजधानी पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलायी थी। उसमें 15 विपक्षी दलों शामिल थे। जिसमें छह राज्यों के मुख्यमंत्री और 5 राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री मौजूद थे। इन राजनेताओं में कांग्रेस के राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती, उद्धव ठाकरे ऐसे अन्य कई दिग्गज नेता मौजूद थे। इसमें 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के बारे में चर्चा की गयी है। इस बैठक को जोड़कर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें वे सारे राजनितिक दलों में हो रहे परिवारवाद के बारे में बोल रहे है। 

दावा किया जा रहा है कि एक तरफ सारी विपक्षी पार्टियाँ प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रही है, वही दूसरी तरफ आप के नेता संजय सिंह सभी पार्टियों के खिलाफ बोल रहे है। वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “ध्यान से सुनिएबिहार में होने वाली विपक्षी पार्टियों के संवाद सुनने से पहले अरविंद केजरीवाल के सहयोगी संजय सिंह द्वारा सभी पार्टी के लिए खास संदेश सुनाया गया है।“

https://web.archive.org/web/20230623133640/https://twitter.com/narendrakumar4u/status/1672083838250651649

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो को देखने पर हमने वहाँ गुजराती भाषा में मनोज सोरठिया लिखा हुआ देखा। इसको ध्यान में रखते हुये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमने अमर उजाला के वेबसाइट पर लिखा हुआ पाया कि मनोज सोरठिया सूरत में स्थित करंज विधानसभा चुनाव 2022 में उम्मीद्वार थे। इसके बाद हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें वायरल क्लिप का मूल वीडियो आम आदमी पार्टी के चैनल पर 20 नवंबर 2022 को प्रसारित किया हुआ मिला। इसमें दी गयी जानकारी में बताया गया है गुजरात के करंज में आप नेता संजय सिंह की जनसभा। 

आर्काइव लिंक

इसमें वे करंज से विधानसभा सीट के उम्मीद्वार मनोज सोरठिया के लिये प्रचार करने गये थे। उस दौरान उन्होंने हर राज्य में राजनीतिक दलों में चल रहे परिवारवाद पर आवाज़ उठायी थी। इससे हम कह सकते हैं कि यह वीडियो अभी का नहीं है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं सात महिने पुराना है। इसका पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक से कोई संबन्ध नहीं है।

Title:देश में राजनितीक दलों में हो रहे परिवारवाद पर आवाज़ उठा रहे आप के संजय सिंह का वीडियो अभी का नहीं, पुराना है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

22 hours ago

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

22 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

22 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

24 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

2 days ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

4 days ago