False

यह वीडियो हमास द्वारा कैद की हुई महिला का नहीं है। जानिये इसका सच…

यह वीडियो वर्ष 2017 का है। इसमें दिख रही महिला यजीदी इराकी सांसद वियान दखिल है, जो आई.एस.आई द्वारा महिलाओं पर किये अत्याचार के बारे में बता रही है।

कुछ दिनों पहले शुरू हुई इजराइल और हमास के बीच लड़ाई के बीच एक महिला के इंटरव्यू वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में सबटाईटल दिये हुये है। उसमें लिखा है कि उसको बीना खाने और पानी के तीन दिनों तक एक तहखाने में रखा गया था। उसके बाद उन्होंने उसे एक प्लेट में चावल और मीट लाकर दिया। चूंकि वह बहुत भूखी थी तो उसने वह पूरा खाना खा लिया। जब उसका खाना हो गया तो वे बोले कि जो मीट उसने खाया है वह उसके ही एक साल के बच्चे को मारकर बनाया गया है, जो उसे कैद करते वक्त उससे छीना गया था। वह कह रही है कि आतंकियों ने एक दुसरी महिला की छह बहनों को आतंकियों ने कैदी बहना लिया था। उसकी सबसे छोटी बहन 10 साल की थी। उनकी बहनों और पिता के सामने उन्होंने उसका गैंग रेप किया जब तक उसकी मौत नहीं हुई। वह सवाल कर रही है कि यह सब उसके साथ ही क्यों हुआ। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह एक इज़राइली महिला है जो हमास के आतंकियों के अत्याचारों को बारे में बता रही है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र कह रहा है कि इन्हीं आतंकियों को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। और वह कांग्रेस पर तंज कस रहा है।इसी हमास का कांग्रेस ने समर्थन किया है सोचो कैसी मानसिकता ले कर बैठी है कांग्रेस देश में  सुनने से ही दिल दहल गया, जिस पर बीती होगी उसका क्या हाल हुआ होगा ? जंगली पशु भी इतनी क्रूरता नहीं दिखा पाते।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो में MEMRI TV लिखा हुआ है। आप नीचे देख सकते है।

इसको ध्यान में रखकर हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमें इसका मूल वीडियो 26 जून 2017 में द मिडिल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट (MERMI) के फेसबुक पेज पर पोस्ट किया हुआ मिला। इसमें दी गयी जानकारी में बताया गया है कि जिस महिला का इंटरव्यू लिया जा रहा है कि वह यज़ीदी इराकी सांसद, वियान दखिल है। इंटरव्यू के दौरान वे यजीदी लोगों पर आईएसआईएस के अत्याचारों के बारें में बता रही थी। आईएसआईएस ने लगभग 6,900 यजीदी महिलाओं, युवा लड़कों और लड़कियों का अपहरण कर लिया था। 4 से 10 वर्ष की आयु के युवा लड़कों को उनके माता-पिता से छीन लिया गया और उन्हें आतंकवादी बनने के लिये प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा उन्होंने एक और घटना का जिक्र किया जहां एक यजीदी महिला को कई दिनों तक जेल में भूखा रखा गया और बाद में उसे उसके बच्चे का मांस खिलाया गया। एक और 10 वर्षीय लड़की को उसके माता-पिता और भाई-बहनों के सामने रेप करके मार डाला गया। आप नीचे दिये गये वीडियो में देख सकते है। इसमें अंग्रेज़ी में सब टाईटल दिये हुये है।

आर्काइव लिंक

19 नवंबर 2017 को प्रकाशित इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट में बताया गया है कि वीडियो में दिख रही महिला इराकी सांसद वियान दखिल हैं। वह आईएसआईएस की स्थिति और यजीदी नागरिकों के खिलाफ उनके अत्याचारों के बारे में बात कर रही है।

हमें यह वीडियो 26 जून 2017 को MEMRI के ट्वीटर हैंडल पर भी इस जानकारी के साथ शेयर किया हुआ मिला।

आर्काइव लिंक 

नीचे दी गयी तुलनात्मक तस्वीर में आप वायरल वीडियो में दिख रही महिला और इराकी सांसद वियान दाखिल के बीच समानताएं देख सकते हैं।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो वर्ष 2017 का है। इसमें दिख रही महिला यजीदी इराकी सांसद वियान दखिल है। वे बता रही है कि कैसे आई.एस.आई ने महिलाओं पर अत्याचार किया है। इसका इज़राइल और हमास के बीच हुई लड़ाई से कोई संबन्ध नहीं है।

Title:यह वीडियो हमास द्वारा कैद की हुई महिला का नहीं है। जानिये इसका सच…

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

4 hours ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

1 day ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

1 day ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

2 days ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

3 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

3 days ago