Political

पुराने वीडियो को आप नेता संजय सिंह की जमानत के बाद का बताकर वायरल….

हाल ही में आप नेता संजय सिंह की जमानत पर जेल से रिहाई हुई है। जिसके बाद संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें संजय सिंह पुलिस अधिकारियों को डांटते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को यूजर्स संजय सिंह के जेल से रिहा होने के बाद का बताते हुए शेयर कर रहे हैं । 

वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- संजय सिंह का फिर से स्वागत है। उन्हें पता है कि मोदी की पुलिस, सीबीआई, ईडी से कैसे निपटना है। 

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में जानने के लिए अलग अलग की-वर्डस का इस्तेमाल किया। परिणाम में वायरल वीडियो हमें आम आदमी पार्टी- उत्तर प्रदेश (आर्काइव) आधिकारिक एक्स अकाउंट में पोस्ट किया गया है। वीडियो को 21 अक्टूबर 2021 को साझा किया गया था। इससे ये तो स्पष्ट होता है कि वायरल वीडियो का हाल ही से कोई संबंध नहीं है। 

मिली जानकारी की मदद लेते हुए हमने आगे की जांच की। आगे हमें अमर उजाला (आर्काइव) की वेबसाइट पर एक खबर मिली। 21 अक्टूबर 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट में वायरल वीडियो का तस्वीर मौजूद है।  जानकारी के मुताबिक, कोरोना काल में  आप नेता संजय सिंह बिना अनुमति के वाराणसी में तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे, जिसकी वजह से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।

इसके अलावा इस खबर को यहां, यहां और यहां पर देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में एक रैली में पार्टी को झंडे फहराने की अनुमति नहीं दी गई और बाद में संजय सिंह को हिरासत में ले लिया गया था। AAP नेताओं पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के लिए केस दर्ज किया था।

आप नेता संजय सिंह की जमानत- 

दिल्ली शराब घोटाला कांड में जहां सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल में हैं जबकि आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है और वो जेल से बाहर हैं। उन्होंने कहा है कि मैं जेल से बाहर आया तो दूसरे ही दिन साथियों से पता चला कि गहरी साजिश के तहत केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। मैं आज ये कहता हूं कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम थे, हैं और रहेंगे। केजरीवाल का मुकदमा फर्जी है। 

निष्कर्ष- 

तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर हाल का बताकर वायरल किया जा रहा है। ये वीडियो आप नेता संजय सिंह की जमानत के बाद का नहीं है।

Title:पुराने वीडियो को आप नेता संजय सिंह की जमानत के बाद का बताकर वायरल….

Written By: Saritadevi Samal

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 hour ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

2 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago