Political

क्या योगी आदित्यनाथ ने हिंदू नव वर्ष के अवसर पर लोगों पर फूल बरसाए? पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

हेलीकॉप्टर से भीड़ पर फूलों की बौछार करने का एक वीडियो शेअर कर दावा किया जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश में हिन्दू नव वर्ष के उत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करवाई।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर्स ने लिखा है – “बुलडोजर बाले बाबा जी के राज में “हिन्दु नववर्ष और नवरात्र पर्व” के शुभअवसर पर सनातनियों के ऊपर पुष्पों की वर्षा की अध्भुत दृष्य”

फेसबुकआर्काइव

वायरल वीडियो आप यहां , यहां, और यहां पर भी देख सकते हैं।

अनुसंधान से पता चलता है कि…

गूगल पर रिवर्स करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल मिला। जिसमें 13 अप्रैल 2019 को यही वीडियो पोस्ट किया गया था। कैप्शन में लिखा गया है कि यह वीडियो झारखंड के रांची शहर में 2019 में हुआ रामनवमी उत्सव का है। 

वहीं वायरल वीडियो 2018 में भी अन्य एक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। मिली जानकारी की मदद से अधिक सर्च करने पर हमें जोहर झारखंड – जोहरझारखंड फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो मिला। वीडियो 2018 में पोस्ट किया गया है। दिए गए कैप्शन के मुताबिक वीडियो रांची फिरयालाल चौक का है।

गूगल पर फिरायालाल चौक, रांची लिखकर सर्च करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल मिला, जिसमें फिरयालाल चौक और अल्बर्ट एक्का चौक लोकेशन से वीडियो पोस्ट किय़ा गया है। वीडियो के 1 मिनट 15 सेकंड पर वायरल वीडियो में दिख रही इमारतों और जगहों को देखा जा सकता है।

गूगल मैप पर फिरयालाल चौक और अल्बर्ट एक्का चौक लोकेशन से जगह की कुछ तस्वीरें मिली। वायरल वीडियो और हमें मिली तस्वीरों का विश्लेषण करने पर स्पष्ट होता है कि वीडियो रांची के अल्बर्ट एक्का चौक की है। 

निष्कर्ष:

तथ्यों की जांच के पश्चात हमने पाया कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश से नहीं। यह तो 2018 में झारखंड के रांची शहर में हुए रामनवमी महोत्सव का वीडियो है।

Title:क्या योगी आदित्यनाथ ने हिंदू नव वर्ष के अवसर पर लोगों पर फूल बरसाए? पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

Fact Check By: Saritadevi Samal

Result: False

Recent Posts

पाकिस्तानी वायुसेना ने नहीं मार गिराया भारतीय राफेल, पुराना वीडियो झूठे दावे से वायरल…

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल…

12 hours ago

भारतीय सेना के जवानों के पुराने वीडियो को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर वायरल…

पहलगाम आंतकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो फर्जी दावे के साथ शेयर…

14 hours ago

2020 के कराची विमान दुर्घटना का पुराना वीडियो हालिया पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर वायरल…

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।  इस…

14 hours ago

बांग्लादेश में बुजुर्ग मुस्लिम शख्स से बदसलूकी का वीडियो पश्चिम बंगाल का बताकर  वायरल…

एक रोते हुए बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर  तेजी से शेयर किया जा…

3 days ago