क्या योगी आदित्यनाथ ने हिंदू नव वर्ष के अवसर पर लोगों पर फूल बरसाए? पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

False Political

हेलीकॉप्टर से भीड़ पर फूलों की बौछार करने का एक वीडियो शेअर कर दावा किया जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश में हिन्दू नव वर्ष के उत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा करवाई।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर्स ने लिखा है – “बुलडोजर बाले बाबा जी के राज में “हिन्दु नववर्ष और नवरात्र पर्व” के शुभअवसर पर सनातनियों के ऊपर पुष्पों की वर्षा की अध्भुत दृष्य”

फेसबुकआर्काइव

वायरल वीडियो आप यहां , यहां, और यहां पर भी देख सकते हैं।

अनुसंधान से पता चलता है कि…

गूगल पर रिवर्स करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल मिला। जिसमें 13 अप्रैल 2019 को यही वीडियो पोस्ट किया गया था। कैप्शन में लिखा गया है कि यह वीडियो झारखंड के रांची शहर में 2019 में हुआ रामनवमी उत्सव का है। 

वहीं वायरल वीडियो 2018 में भी अन्य एक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। मिली जानकारी की मदद से अधिक सर्च करने पर हमें जोहर झारखंड – जोहरझारखंड फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो मिला। वीडियो 2018 में पोस्ट किया गया है। दिए गए कैप्शन के मुताबिक वीडियो रांची फिरयालाल चौक का है।

गूगल पर फिरायालाल चौक, रांची लिखकर सर्च करने पर हमें एक यूट्यूब चैनल मिला, जिसमें फिरयालाल चौक और अल्बर्ट एक्का चौक लोकेशन से वीडियो पोस्ट किय़ा गया है। वीडियो के 1 मिनट 15 सेकंड पर वायरल वीडियो में दिख रही इमारतों और जगहों को देखा जा सकता है।

गूगल मैप पर फिरयालाल चौक और अल्बर्ट एक्का चौक लोकेशन से जगह की कुछ तस्वीरें मिली। वायरल वीडियो और हमें मिली तस्वीरों का विश्लेषण करने पर स्पष्ट होता है कि वीडियो रांची के अल्बर्ट एक्का चौक की है। 

निष्कर्ष:

तथ्यों की जांच के पश्चात हमने पाया कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश से नहीं। यह तो 2018 में झारखंड के रांची शहर में हुए रामनवमी महोत्सव का वीडियो है।

Avatar

Title:क्या योगी आदित्यनाथ ने हिंदू नव वर्ष के अवसर पर लोगों पर फूल बरसाए? पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

Fact Check By: Saritadevi Samal 

Result: False