Political

क्या रिटायर होते समय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पिछड़े वर्ग और महिला जजों की कमी नजर आई? जानिए सच्

यह खबर पुरानी है। इसका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रिटायरमेंट से कोई संबन्ध नहीं है।

इस वर्ष 25 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रिटायर होने वाले है । इसके चलते एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्होंने न्यायपालिका में ओबीसी, एससी-एसटी और महिला जज की संख्या कम होने के बारे में सवाल उठाया है।

इस पोस्ट को साझा कर यूज़र दावा कर रहे है कि राष्ट्रपति कोविंद अब रिटायर हो रहें है तब यह सवाल कर रहे है। उनके कार्यकाल के पांच सालों में उन्होंने यह सवाल कभी नहीं उठाया।

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है,“पिछले पांच साल भाजप और संघ का मुखौटा ओढ कर इतने बडे पदपर रहते हूये कभी ऐसी बात नही करने वाले महामहिम को आज बिदाई होते समय ये सबकी याद आयी है! कैसे संस्कार मिलते है,इनके संघ और सहयोगमे?” (शब्दश:)

फेसबुक | आर्काइव लिंक


Read Also: क्या महाराष्ट्र के सीएम बनने के बाद एकनाथ शिंदे ने शरद पवार से मुलाकात की?जानिए सच


अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुआत हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च कर की। परिणाम में हमें यही खबर दैनिक भास्कर के वेबसाइट पर 5 साल पहले प्रकाशित की हुई मिली। आप नीचे देख सकते है। 

इसमें लिखा है कि राष्ट्रीय विधि दिवस पर नीति आयोग और विधि आयोग ने दो- दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया था। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायपालिक में महिला, एससी-एसटी और ओबीसी जजों की कम संख्या पर चिंता जतायी थी। 

आर्काइव लिंक

उन्होंने कहा कि देश की अधीनस्थ अदालतों, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के 17 हजार जजों में सिर्फ 4700 महिलाएं ही है। यानी के चार में से सिर्फ एक महिला जज। उन्होंने न्यायपालिका को इस स्थिति में सुधार लाने को कहा। उन्होंने न्याय और न्यायपालिका को लेकर और भी मुद्दे उठाये थे व उनपर चिंता भी जतायी थी।

आगे बढ़ते हुये हमें भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक चैनल पर उनके इस संबोधन का वीडियो 25 नवंबर 2017 को प्रसारित किया हुआ मिला। उसमें बताया गया है कि उस दिन राष्ट्रपति कोविंद ने नई दिल्ली में भारत के विधि आयोग और नीति आयोग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय कानून दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया था। इस वीडियो में आप उनके इस बयान को 10.20 मिनट से आगे तक देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इससे हम समझ सकते है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह बयान वर्ष 2017 में दिया था, जब वे देश के राष्ट्रपति बने ही थे।


Read Also: खाई में गिरती बस का यह वीडियो कुल्लू में हुई दुर्घटना का नहीं; आठ साल पुराना वीडियो वायरल


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया आंशिक रूप से गलत है। राष्ट्रपति कोविंद ने रिटायर होते समय नहीं, बल्कि राष्ट्रपति कार्यकाल के शुरुआत में हीं न्यायपालिक में महिला, एससी-एसटी और ओबीसी जजों की कम संख्या पर चिंता जतायी थी।

Title:क्या रिटायर होते समय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पिछड़े वर्ग और महिला जजों की कमी नजर आई? जानिए सच्

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: Partly False

Recent Posts

बिल्डिंग से कूदते लोगों का वीडियो एयर इंडिया विमान क्रैश से सम्बंधित नहीं, वीडियो दिल्ली का है..

12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, लंदन गैटविक के लिए जाने…

7 minutes ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

10 minutes ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

2 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

23 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

3 days ago