Viral

क्या मुख्यमंत्री रहते हुये योगी आदित्यनाथ ने हैंडपंप से पानी पीया? जानिये सच…

यह तस्वीर अभी की नहीं, बल्की वर्ष 2016 की है। तब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री नहीं थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हैंडपंप से पानी पीते हुये दर्शा रही एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री रहते हुये खिंची गयी थी। 

वायरल हो रही तस्वीर के साथ यूज़र ने लिखा है, “बिस्लरी की बोतल मंगाकर प्यास बुझाते मुख्यमंत्री बहुत देखे होंगे, पर ऐसा मुख्यमंत्री नही देखा होगा, जो अपनी प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप तक पहुँच जाए। रामनवमी की बहुत बहुत शुभकामनाएं।“ (शब्दश:)

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक


Read Also: पुलिस कांस्टेबल के साथ बदतमीजी कर रहा यह शख्स मुस्लिम नहीं है; जानिए सच


अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरूवात में हमने इस तस्वीर को हमने गूगल रिवर्स सर्च किया। हमें 13 जून 2017  टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर मिली। उस दौरान इस तस्वीर को डिजिटली एडिट कर काफी वायरल किया गया था। और उस सिलसिले में यह तस्वीर टाइम्स ऑफ इंडिया व कई मीडिया हाउस ने प्रकाशित की थी। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

आपको बता दें कि वर्ष 2019 में फैक्ट क्रेसेंडो ने भी डिजिटली एडिट की गयी तस्वीर का अनुसंधान किया था।परंतु और जाँच करने हमने पाया कि तस्वीर वर्ष 2016 से इंटरनेट पर मौजूद है। फेसबुक पर कई यूज़र ने इसे 24 अप्रैल 2016 को पोस्ट किया था। और जानकारी में यह लिखा है कि गोरखपुर के सांसद और उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सादगी का एक उदाहरण। आप नीचे दिये गये पोस्ट में देख सकते है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री बने थे और ये तस्वीर 2016 से वायरल है। 


Read Also: लव जिहाद के स्क्रिप्टेड वीडियो को वास्तविक बताकर वायरल किया जा रहा है।


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर गलत संदर्भ के साथ वायरल हो रही है। यह तस्वीर वर्ष 2016 में ली गयी थी। तब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं थे।

Title:क्या मुख्यमंत्री रहते हुये योगी आदित्यनाथ ने हैंडपंप से पानी पीया? जानिये सच…

Fact Check By: Rashi Jain

Result: Missing Context

Recent Posts

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

18 hours ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

18 hours ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

18 hours ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

1 day ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

3 days ago

लड़के को प्रताड़ित करती यूपी पुलिस का पुराना वीडियो हाल का बता कर भ्रामक दावे से वायरल…

पुलिसकर्मियों द्वारा एक लड़के के साथ बुरी तरह मारपीट का यह वीडियो हाल का नहीं,…

3 days ago