यह तस्वीर गुजरात की नहीं बल्की नई दिल्ली के विकासपुरी की है। इसमें दिख रहे नेता भाजपा के संजय सिंह है।
गुजरात चुनाव को जोड़कर एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उसमें आप एक शख्स को एक बुजुर्ग महिला के पैर पड़ते हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि ये शख्स गुजरात के शिक्षा मंत्री भाजपा नेता जीतू वघाणी है। कहा जा रहा है कि गुजरात में भाजता नेताओं को वोट मांगने के लिये लोगों के पैर पड़ने पड़ रहे है। सोशल मीडिया पर यूज़र इस तस्वीर को भाजपा के विकास पर तंज कसते हुये शेयर कर रहे है।
वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “गुजरात में विकास इतना कि भाजपा नेता लोगों के चरणों में गिर गिर पढ़ रहे हैं इसे कहते हैं, मोदी माडल गुजरात का विकास।”(शब्दश:)
अनुसंधान से पता चलता है कि…
इस तस्वीर की जाँच करने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। परिणाम में वन इंडिया के चैनल पर 5 फरवरी 2020 को प्रसारित एक वीडियो मिला। उसमें हमें यह तस्वीर देखने को मिली। इसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह तस्वीर वर्ष 2020 में हुये दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय की है। पश्चिमी दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा में भाजाप प्रत्याशी संजय सिंह बुजुर्गों के पैर पड़कर चुनाव प्रचार कर रहे थे।
इसमें बताया गया है कि तस्वीर में दिख रहे शख्स भाजपा नेता संजय सिंह है। इस वीडियो में आप वायरल तस्वीर को 0.26 मिनट पर देख सकते है।
इसको ध्यान में रखकर हमने नई दिल्ली के विकासपुरी के भाजपा नेता संजय सिंह से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “इस तस्वीर को गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। यह गुजरात की तस्वीर नहीं है। यह दिल्ली के विधानसभा चुनाव में मेरे चुनाव प्रचार की तस्वीर है।“
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें दिख रहे शख्स गुजरात के शिक्षण मंत्री जीतू वघानी नहीं है। वे दिल्ली के विकासपुरी के भाजपा नेता संजय सिंह है। यह तस्वीर 2020 में हुये दिल्ली विधानसभा चुनाव का है।
Title:क्या गुजरात के शिक्षा मंत्री चुनाव प्रचार में वोटों के लिये लोगों के पैर पड़ने पड़ रहे है?
Fact Check By: Samiksha KhandelwalResult: False
CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…
सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…
खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…
दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…
धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…