Political

CMR Mall के विज्ञापन के होर्डिंग की तस्वीर के साथ किया दावा गलत है।

सी.एम.आर मॉल कर्नाटक में नहीं तेलंगाना में स्थित है। उसके विज्ञापन के होर्डिंग पर ऐसा नहीं लिखा है कि मुस्लिम हिंदू लड़की को लेकर जायेंगे तो दामों पर छूट मिलेगी।

एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप देख सकते है कि एक होर्डिंग पर मुस्लिम टोपी पहने हुये एक शख्स और साड़ी पहनी हुई एक महिला की तस्वीर है। इसमें देख सकते है कि यह होर्डिंग CMR नामक एक शॉपिंग मॉल के विज्ञापन का है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में स्थित CMR मॉल ने विज्ञापन के लिये एक होर्डिंग लगाया। उसमें कहा जा रहा है कि अगर कोई मुस्लिम शख्स एक हिंदू महिला को मॉल में खरीदी के लिये लेकर आयेगा तो उसे 10% और 50% की छूट दी जायेगी। इसको लव जिहाद से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। इंटरनेट पर यूज़र्स इसके लिये कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को दोषी ठहरा रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ यूज़र ने लिखा है, “पोस्ट पर “लाल सर” देने वालो कि।  मुस्लिमों किसी भी हिंन्दू लडकी के साथ आओ और 10% से 50% कि छूट पाओ| ये मैं नही कह रहा, ये लेख CMR Mall द्वारा शहर मे लगे पोस्टरों पर लिखा है जहां अभी हाल हि में कांग्रेस कि सरकार बनी है। कर्नाटक। ये कर्नाटक कांग्रेस सरकार के मुख्य कार्यों मे से एक छोटी सी झलकि है। नोट:- चित्र जिस मॉल में लव जिहाद को बढ़ावा दे रहा है यह मॉल कर्नाटक सरकार के एक मंत्री का है।“

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने इस बात का पता लगाया कि CMR शॉपिंग मॉल कहा स्थित है। गूगल पर कीवर्ड सर्च करने पर हमने पाया कि उनके आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि यह शॉपिंग मॉल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्थित है। यहाँ कही भी नहीं लिखा है कि यह मॉल कर्नाटक में स्थित है। 

जाँच में आगे बढ़ते हुये हमने फेसबुक पर कीवर्ड सर्च किया। वहाँ हमें 31 मई 2019 को संतोष गोडसे नामक एक यूज़र द्वारा विज्ञापन की वायरल तस्वीर पोस्ट की हुई मिली। उसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, इस विज्ञापन में छपी एक मुस्लिम शख्स और हिंदू महिला तस्वीर से सभी हिंदू नाराज़ है और उन्होंने इस विज्ञापन के होर्डिंग पर आपत्ति जतायी है और शॉपिंग मॉल वालों को इसे हटाने की चेतावनी दी है। इस वजह से ये होर्डिंग हटाये जा रहे है। आप नीचे इस पोस्ट को देख सकते है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

इससे हमें समझ आया कि यह तस्वीर अभी की नहीं चार साल पुरानी है।

इसके बाद थोड़ा और कीवर्ड सर्च करने पर हमें 31 मई 2019 को CMR Mall के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट मिला। उसमें उन्होंने इस होर्डिंग को लगाने के लिये माफी मांगी है। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि उनका किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने या कोई भेदभाव पैदा करने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस तरह के सभी होर्डिंग हटा दिये है। उन्होंने यह भी बताया है कि आंध्र प्रदेश में स्थित सीएमआर शॉपिंग मॉल से इसका कोई संबन्ध नहीं है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

इससे हमें समझ आया कि सी.एम.आर शॉपिंग मॉल कर्नाटक में है ही नहीं और वर्ष 2019 में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार नहीं थी।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे पोस्ट के साथ किया गया दावा गलत है। यह होर्डिंग अभी का नहीं वर्ष 2019 का है। सी.एम.आर मॉल कर्नाटक में नहीं बल्की तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में स्थित है। इसलिये यह दावा गलत है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के होते हुये लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे विज्ञापन प्रसारित किये जा रहे है।

Title:CMR Mall के विज्ञापन के होर्डिंग की तस्वीर के साथ किया दावा गलत है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

6 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

6 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

8 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago