False

क्या गुरुग्राम में मुस्लिम फॅमिली पर हमला करने वाले संघी, आतंकी है ?

२३ मार्च २०१९ को फेसबुक, ट्वीटर, यू-ट्यूब आदि सोशल मीडिया मंचों पर बड़ी तेजी से एक पोस्ट के साथ विडियो साझा हो रहा है एवं काफी चर्चा में है | विडियो के कैप्शन में लिखा है – होली वाले दिन संघीयो आतंकियो ने घर मे धुस कर निहत्थे मुस्लिम मर्दों, बच्चो और औरतो को मार मार कर लहुलुहान कर दिया” | मोदी राज में विकास सिर्फ़ एेसे हमलों में ही देखा गया है|  विडियो में कुछ युवक हाथों में लाठियां लेकर एक परिवार के पुरुष सदस्यों की  बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे है | कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि यह युवक संघी, आतंकी है | आइये जानते है इसकी सच्चाई |

ARCHIVE POST

https://www.facebook.com/watch/?v=408413676391998

ARCHIVE POST 1

ARCHIVE TWEET

संशोधन से पता चलता है कि…
सबसे पहले हमने गूगल कर यह जानने की कोशिश कि, घटना वास्तव में क्या है | हमें जो सर्च रिजल्ट मिले वह आप नीचे देख सकते है |

अब देखते है मेनस्ट्रीम मीडिया में कहाँ कहाँ यह खबर प्रकाशित हुई है |
‘पंजाब केसरी’ ने विडियो के साथ यह खबर दी है | इसके अलावा news18, times of india, india today, the quint, indian express इन मीडिया हाउसेस ने इस खबर को कवर किया है |  

ARCHIVE VIDEO KESARI | ARCHIVE news18 | ARCHIVE TOI | ARCHIVE TODAY | ARCHIVE QUINT | ARCHIVE EXPRESS

इन सभी प्रकाशित ख़बरों को पढने के बाद यह पता चलता है कि, घटना कुछ इस प्रकार घटित हुई है – घटनास्थल है हरयाणा राज्य में गुरुग्राम के भोंडसी गाँव का भूप सिंह नगर. रंगपंचमी के दिन, यानि गुरुवार, २१ मार्च २०१९ को शाम ५ से साढ़े पांच के बीच मुस्लिम अल्पसंख्यक परिवार के कुछ लड़के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे | अचानक वहां बाइक पर सवार गाँव ही के कुछ लड़के आये और उन्होंने उनसे कहा कि पाकिस्तान में जाकर खेलो | इसपर उनमे कहासुनी हुई | लड़के खेलना बंद कर घर आये | इसके कुछ ही देर बाद वह दुसरे लड़के और लोगों को साथ लेकर आये | उनके हाथ में लाठियां, हॉकी स्टिक्स थी और वह सब शराब के नशे में थे | पहले उन्होंने दिलशाद के घर के अहाते में रखी तीन बाइक को नुकसान पहुँचाया | फिर उन्होंने घर पर पत्थरबाजी की | इसके बाद घर में घुस आये | घर पर मौजूद पुरुषों पर लाठियों से बेरहमी से वार करने शुरू किये | बीच बचाव करने वाली औरतों के साथ छीना झपटी हुई | औरते-बच्चे रोते रहे | घर कि एक महिला सदस्य दानिश्ता (२१) ने टेरेस से विडियो शूट किया | घर के पुरुषों को लहूलुहान कर हमलावर भाग खड़े हुए | इसके कुछ पौने घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर आई | घायलों को अस्पताल भेजा गया | अपराध दर्ज किये गए | एक संदिग्ध आरोपी को धर दबोचा गया |

घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने अपने अधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट किया, साथ ही ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया, जो आप नीचे देख सकते है |  

ARCHIVE POLICE POST | AECHIVE POLICE TWEET

सोशल मीडिया पर इस घटना की विडियो बड़े पैमाने पर वायरल होने के बाद शनिवार, २३ मार्च २०१९ को दक्षिण गुरुग्राम के DCP हिमांशु गर्ग इनका एक स्टेटमेंट समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट किया है, जो आप नीचे देख सकते है |

ARCHIVE ANI

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में कहीं भी किसी राजकीय या किसी दुसरे संघटन का इस घटना के साथ सम्बन्ध नहीं दिखाई पड़ता है |

इसकी पड़ताल कुछ समाचार पत्रों कि खबर में भी है | ‘द हिन्दू’ ने अपनी खबर में कहा है कि, पुलिस सूत्रों द्वारा घटना के साथ जातीय एंगल जुडा होने से इंकार किया गया है |

ARCHIVE HINDU

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ ने अपनी खबर में DCP हिमांशु गर्ग इनके ही हवाले से कहा है कि, जातीय एंगल जुडा होने की केवल अफवाह है |

ARCHIVE HT

‘नेशनल हेराल्ड’ की खबर के अनुसार, पीड़ित फॅमिली ने एक हिन्दुत्ववादी ग्रुप द्वारा यह हमला किये जाने का आरोप करने के बाद पुलिस ने यह आरोप नकारा है |

ARCHIVE HERALD

जब ‘फैक्ट क्रेसेंड़ो’ ने पुलिस अधिकारी से बात की…
‘फैक्ट क्रेसेंड़ो’ ने इस बारे में सीधे गुरुग्राम पुलिस से सम्पर्क किया | एक वरिष्ठ अधिकारी ने जांच शुरू होने का कारण देकर नाम जाहिर ना करने की शर्त पर कहा कि, इस घटना को जातीय-धार्मिक रंग देना गलत होगा क्यूंकि हमलावर आस पड़ोस में ही रहने वाले है | क्रिकेट को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में बढ़ गया | जांच चल रही है तथा आरोपियों को कैद करने के लिए हर संभव कोशिश जारी है |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, मुस्लिम फॅमिली पर हमला करने वाले युवक उनके आस पड़ोस में ही रहने वाले है | उनका किसी राजकीय या किसी दुसरे संगठन के साथ सम्बन्ध होने की कोई बात अबतक सामने नहीं आई है | पुलिस ने भी इस सम्भावना से इनकार किया है | अतः हमला करने वाले संघी, आतंकी थे, यह उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा गलत (FALSE) है |

Title:क्या गुरुग्राम में मुस्लिम फॅमिली पर हमला करने वाले संघी, आतंकी है ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False

Recent Posts

जॉर्जिया की संसद में सांसदों के बीच एक कानून को लेकर मारपीट का पुराना वीडियो इजरायल का बता कर वायरल…

इजरायल की संसद में सांसदों के बीच मारपीट का नहीं है यह वायरल वीडियो, दावा…

4 hours ago

कथा सुनाते हुए आपत्तिजनक बयान देने वाले ये कथावाचक इटावा के मुकुट मणि नहीं , बल्कि हेमराज सिंह यादव है….

उत्तर प्रदेश के इटावा के कथावाचक मुकुट मणि यादव से जुड़े हालिया मामले ने एक…

3 days ago

पेड़ से लटके लंगूर की पिटाई का सात साल पुराना वीडियो अब झूठे सांप्रदायिक दावे से वायरल….

लंगूर को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी…

5 days ago

इंग्लैंड में लगी आग का पुराना वीडियो ईरान-इजरायल हमले से जोड़कर वायरल…

सोशल मीडिया पर ईरान द्वारा इजरायली शहर तेल अवीव पर किए गए हमले से जोड़कर…

6 days ago

ईरान पर अमेरिकी हमले का लाइव फुटेज बताकर AI वीडियो वायरल

अमेरिका ने ईरान पर हमला करते हुए इजराइल-ईरान संघर्ष में उतर गया। इस पृष्ठभूमि में…

6 days ago