International

भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुँचने वाली ख़बर गलत है ।

वर्तमान में जापान की राजधानी टोक्यो में हो रहे ओलंपिक खेलों के चलते सोशल मंचों पर कई गलत व भ्रामक खबरें साझा की जा रही है। फैक्ट क्रेसेंडो ने ऐसी कई खबरों का अनुसंधान कर उनकी प्रमाणिता अपने पाठकों तक पहुंचाई है। इसी से सम्बंधित एक खबर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसका दावा है कि भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंच गयी है।

वायरल हो रहे पोस्ट के शीर्षक में लिखा है, 

इंडियन वूमेन हॉकी टीम फाइनल में पहुंची” 

व तस्वीर में दि गयी जानकारी में लिखा है, “धरती का कलेजा भी फटने को आया होगा जब रोते हुये बेटियों ने खुशी से गले लगाया होगा, हम जैसों की सांसे रुक गयी है, इनको देखकर। फिर सोचो इन्होंने कैसे जीत का जश्न मनाया होगा।“

फेसबुक | आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने जाँच के दौरान वायरल हो रही खबर को गलत पाया है। भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमि फाइनल में अरजेंटिना की टीम से हार गयी है व अब वह कांस्य पदक के लिये खेलने वाली है। भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में नहीं पहुंची है।

जाँच की शुरुवात हमने वायरल हो रहे दावे को ध्यान में रखते हुये गूगल पर कीवर्ड सर्च कर की, परिणाम में हमें ऐसा कोई समाचार लेख नहीं मिला जो इस बात की पुष्टि करता हो कि भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के फाईनल में पहुंची है।

इसके बाद इस सन्दर्भ में और जाँच करने पर हमें इस वर्ष 4 अगस्त को बी.बी.सी न्यूज़ द्वारा प्रकाशित एक समाचार लेख मिला जिसके शीर्षक में स्पष्ट रुप से लिखा है, भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने से चूकी। इस शीर्षक को पढ़कर हम यह समझ सकते है कि भारतीय महिला टीम हॉकी के फाईनल में नहीं पहुंची है।

इस लेख के अनुसार, महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाईनल में अर्जेंटीना के साथ खेल रही थी व 2-1 से हार गयी, जिसकी वजह से वह फाईनल में ना जाते हुये अब कांस्य पदक के लिये ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेलेगी। आपको बता दें कि सेमिफाईनल में ब्रिटेन का मैच नीदरलैंड के साथ था, जिसमें 5-1 से नीदरलैंड की जीत हुयी। अत: टोक्यो ओलंपिक हॉकी का फाईनल नीदरलैंड और अर्जेंटीना के बीच खेला जायेगा।

आपको बता दें भारतीय महिला हॉकी टीम और अर्जेंटीना की टीम का सेमिफाईनल का मैच इस वर्ष 4 अगस्त को हुआ था।

आर्काइव लिंक

आप भारतीय महिला हॉकी टीम के फाईनल में न पहुंचने व कांस्य पदक के लिये ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेलने की खबर को ओलंपिक खेलों की आधिकारिक वैबसाइट पर भी पढ़ सकते है। इस लेख के अनुसार इस वर्ष 6 अगस्त को ग्रेट ब्रिटेन और भारत कांस्य पदक के लिये खेलेंगे व नीदरलैंड और अर्जेंटीना स्वर्ण पदक के लिये खेलेंगे। 

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर के साथ किया गया दावा गलत है। भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमि फाईनल में अरजेंटिना की टीम से हार गयी है व अब वह कांस्य पदक के लिये खेलने वाली है। भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के फाईनल में नहीं पहुंची है।

फैक्ट क्रेसेंडो द्वारा किये गये अन्य फैक्ट चेक पढ़ने के लिए क्लिक करें :

१. महिलाओं द्वारा फिल्म डायरेक्टर की पीटाई के वीडियो को भा.ज.पा से जोड़ गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

२. मेक्सिको में मगरमच्छ के महिला पर हमला करने के वीडियो को भारत का बताकर फैलाया जा रहा है |

३. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राम मंदिर पर किया कथित विवादित ट्वीट का स्क्रीनशॉट ट्वीट फर्ज़ी है।

Title:भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुँचने वाली ख़बर गलत है ।

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False

Recent Posts

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

44 minutes ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

23 hours ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

2 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

2 days ago

राजस्थान के एक पुराने वीडियो को चंदन मिश्रा हत्याकांड से जोड़कर शेयर किया जा रहा है…

पटना के चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल तौसीफ समेत 5 शूटरों को कोलकाता से गिरफ्तार…

3 days ago

जकार्ता की मस्जिद में आग लगने का पुराना वीडियो, स्पेन की मस्जिद में लगी आग के दावे से वायरल…

स्पेन की जनता का बार्सिलोना की मस्जिद में आग लगाए जाने के दावे से वायरल…

3 days ago