भगवंत मान और उनके दोस्तों की यह तस्वीर होली के समय की है। भगवंत मान बाइक चोरी में पकड़े नही गये थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक पुरानी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उसमें वे दोस्तों के साथ ज़मीन पर बैठे हुये देख सकते है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह भगवंत मान को बाइक चोरी के मामले में पकड़े जाने पर यह तस्वीर ली गई थी।

वायरल हो रही पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, कल का चोर आज का CM. यह उस समय का चित्र है जब इन 4 चोरों को बाइक चोरी के अपराध में पंजाब पुलिस ने धर लिया था! भगवंत मान। (शब्दश:)

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक


Read Also: वायरल हो रही तस्वीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के अंतिम संस्कार की तस्वीर नहीं है।


अनुसंधान से पता चलता है कि...

गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर पता चला कि पंजाबी गायक करमजीत अनमोल ने अपने फेसबुक पेज पर यह तस्वीर 18 मार्च को शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि होली की यादें भगवंत मान और मंजीत सिद्धु।

आप नीचे इस पोस्ट को देख सकते है।

फेसबुक | आर्काइव लिंक

फैक्ट क्रेसेंडो ने पंजाब के अपर मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि “यह बात गलत है कि भगवंत सिंह मान बाइक चोरी करने के लिये पकड़े गये थे। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के साथ फेक न्यूज़ वायरल हो रही है।“

हमने इसके बाद करमजित अनमोल के भाई व मैनेजर “मीत मानक” से बात की। उन्होंने हमें बताया कि “यह तस्वीर 1997 की है। हरभजन मान जी के घर में होली के उत्सव के लिये सब इकट्ठे हुये थे। इसमें भगवंत सिंह मान जी, करमजित अनमोल और मनजीत सिद्धु जी है। इनके पीछे सेक्युरिटी गार्ड खड़े हुये है।“


Read Also: लोकसंगीत पर नृत्य कर रही यह महिला गंगानगर जिले की कलेक्टर रूक्मिणी रियार नहीं; जानिये सच


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीर ते साथ किया गया दावा गलत है। यह तस्वीर 1997 में भगवंत मान के दोस्त के घर होली के मौके पर खिंची गयी थी। भगवंत मान को बाइक चोरी में पकड़ा नहीं गया था।

Avatar

Title:क्या पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बाइक चोरी के मामले में पकड़े गये थे? जानिये इस तस्वीर की सच्चाई

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False