Social

क्या नीता अंबानी अयोध्या राम मंदिर के लिए ३३ किलो के तीन मुकुट दान कर रहीं है? जानिये सच…

सोशल मंचों पर अकसर नीता अंबानी व रिलायंस को लेकर कई गलत व भ्रामक खबरें साझा की जाती रहीं है। इससे जुड़ी कई खबरों का अनुसंधान फैक्ट क्रेसेंडो ने पूर्व में भी किया है। हाल ही में नीता अम्बानी से सम्बंधित एक पोस्ट काफी तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि नीता अंबानी अयोध्या के राम मंदिर के लिये 33 किलो सोने के तीन मुकुट दान कर रहीं हैं। वायरल हो रहे पोस्ट के शीर्षक में लिखा है,

“श्रीमती नीता अंबानी धर्मपत्नी श्री मुकेश अंबानी की तरफ से अयोध्या राम मंदिर की मुर्तियों पर लगाने के लिये 33 किलो सोने के 3 मुकुट दिये जायेंगे! जय श्री राम।” 

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक

इस पोस्ट को इंटरनेट पर काफी तेज़ी से साझा किया जा रहा है।

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने जाँच के दौरान पाया कि वायरल हो रहा दावा सरासर गलत है। नीता अंबानी द्वारा इस प्रकार के दान की घोषणा नहीं की गई है।

सबसे पहले हमने वायरल हो रहे दावे को गूगल पर कीवर्ड सर्च किया व उसकी जाँच करने की कोशिश की, नतीजन हमें ऐसा कोई समाचार लेख नहीं मिला जो इस बात की पुष्टि करता हो कि अयोध्या के राम मंदिर के लिए नीता अंबानी 33 किलो के तीन सोने के मुकुट दान में दे रहीं हैं। इसके बाद इस बात कि जानकारी पाने के लिए हमने “रिलायंस इंडिया से संपर्क किया, हमें उनके “मीडिया डिपार्टमेंट द्वारा बताया कि, “वायरल हो रही खबर सरासर गलत व भ्रामक है। नीता अंबानी या रिलायंस ऐसा कोई दान नहीं कर रहे हैं।   

इसके पश्चात हमने श्री राम जन्मभूमी तिर्थ क्षेत्र में डॉ. अनिल मिश्रा से संपर्क किया, उन्होंने हमें बताया कि, “वायरल हो रही खबर गलत है, अकसर अगर कोई इस प्रकार के दान के प्रस्ताव की घोषणा करता है तो सबसे पहले का हमें भी सूचित किया जाता है हमें उनकी तरफ से इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं आया है।”

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | नीता अंबानी द्वारा ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया हैं।

Title:क्या नीता अंबानी अयोध्या राम मंदिर के लिए ३३ किलो के तीन मुकुट दान कर रहीं है? जानिये सच…

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

1 day ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

1 day ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago